फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now there is an environment of change, power will change in Haryana too: Anurag Dhanda

अब बदलाव का माहौल, हरियाणा में भी बदलेगी सत्ता : अनुराग ढांडा

Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Now there is an environment of change, power will change in Haryana too: Anurag Dhanda
गोहाना। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आज बदलाव का समय है। देश में बड़ा बदलाव चल रहा है। जब बदलाव व क्रांति का समय होता है तो हरियाणा-पंजाब क्षेत्र के लोग शांत नहीं बैठते हैं। देश में जब-जब विपदा आई और किसान आंदोलन हुए तो हरियाणा और पंजाब के लोगों ने मिलकर सत्ता का मुकाबला किया और अपनी बात मनवाई। वह रविवार को गोहाना के गांव कासंडी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब देश के लिए शहीद होने की बात आती है तो हरियाणा-पंजाब के लोग सीमा पर देश की रक्षा के लिए दुश्मन की गोली खाने के लिए अपना सीना आगे कर देते हैं। हरियाणा के खून में है कि जब बदलाव होगा तो वह शांत नहीं बैठ सकते। आज देश में बहुत बड़ा बदलाव चल रहा है। उस बदलाव को दिल्ली और पंजाब ने अपना लिया, अब हरियाणा की बारी है। आप यहां भी वर्ष 2024 में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुछ नेता कहते हैं कि यह हमारा गढ़ है, लेकिन आप का 10 साल का छोटा सा इतिहास बताता है कि न जाने कितने गढ़ पंजाब और दिल्ली में तोड़कर आए हैं और 2024 में हरियाणा में भी जो गढ़ हैं, उनको तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नौ साल से भाजपा का राज चल रहा है। कांग्रेस का एक भी नेता जेल में नहीं गया। भाजपा की सरकार कांग्रेस के नेताओं को जेल में नहीं भेजती और आप के नेताओं को पहले सतेंद्र जैन, फिर मनीष सिसोदिया और फिर संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आप के नेताओं को जेल में तो डाल दिया, सारी ताकत और एजेंसियां लगा दीं, लेकिन आज तक 100 रुपये का भी काला धन बरामद नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह आम आदमी की ईमानदारी की ताकत है, जिससे भाजपा डरती है, इसलिए वह कहते हैं कि आप को आगे मत बढ़ने दो। इस दौरान डॉ. मनीष यादव, देवेंद्र गौतम, सतीश राज देशवाल, राजेश सरोहा, महेंद्र छिक्कारा, सत्यनारायण आंतिल अनुराग मलिक और संदीप मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed