फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Notices to 61 enumerators for not reporting for duty in the first phase of the census

Sonipat News: जनगणना के प्रथम चरण में ड्यूटी शुरू न करने पर 61 प्रगणकों को नोटिस

Tue, 12 May 2026 05:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Notices to 61 enumerators for not reporting for duty in the first phase of the census
फोटो : सोनीपत की एक कॉलोनी में मकान का सूचीकरण करते प्रगणक। स्रोत: प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जनगणना-2027 का प्रथम चरण शुरू हुए 12 दिन हो चुका है। नगर निगम क्षेत्र में प्रगणकों के माध्यम से घर-घर संपर्क कर मकान सूचीकरण कर रहे हैं। प्रगणक मकान सूचीकरण एवं उससे संबंधित 33 प्रश्नों की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।
जनगणना कार्य में उपस्थित नहीं होने वाले 61 कर्मचारियों को निगम की संयुक्त आयुक्त एवं जनगणना नोडल अधिकारी मीतू धनखड़ ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जनगणना कार्य से अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी को तत्काल कार्य पर उपस्थित होने और अपना समाधानकारक स्पष्टीकरण चार्ज अधिकारी के समक्ष दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कार्य पर अनुपस्थित नहीं होने और समाधान कारक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जनगणना से पहले आवास गणना की यह प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी। नगर निगम सीमा में यह काम 22 वार्डों में 711 ब्लॉक बनाकर किया जा रहा है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि काम में ढिलाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना कार्य में 118 सुपरवाइजर और 711 शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पिछले सप्ताह नगर निगमायुक्त हर्षित कुमार ने संबंधित चार्ज अधिकारी को जनगणना नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
--
नोटिस से पहले कर्मचारियों ने बताए अपने कारण
कृषि विभाग में तैनात महिलाकर्मी ने पलवल में तैनाती होने की बात कही तो गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय स्कूल की शिक्षिका ने कैंसर होना बताया। नौ कर्मियों ने नगर निगम चुनाव में ड्यूटी होने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग व मालवीय शिक्षा सदन के एक-एक कर्मचारी ने सेवानिवृत्त होने की बात कही। नगर योजनाकार विभाग के कर्मचारी ने गुरुग्राम में पोस्टिंग होने की सूचना दी तो दो कर्मचारियों ने खुद को हृदयरोगी बताया। निजी स्कूल की एक कर्मचारी पहले ही नौकरी छोड़ चुकी है तो कृषि विभाग का एक कर्मचारी निलंबित चल रहा है।

इन 33 सवालों का देना होगा जवाब

प्रगणक सबसे पहले भवन नंबर और जनगणना मकान नंबर पूछेगा। सामान्य तौर पर यह नंबर प्रगणक स्वयं डाल देगा। इसके बाद मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, दीवार में प्रयुक्त सामग्री, छत में प्रयुक्त सामग्री की जानकारी ली जाएगी। अगला सवाल मकान के उपयोग और मकान की हालत से संबंधित होगा। इसके बाद परिवार क्रमांक संबंधी प्रश्न होगा जो एप में स्वतः अपडेट हो जाएगा। इसके बाद परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या पूछी जाएगी। परिवार के मुखिया का नाम, जाति से संबंधित है, के जवाब लिए जाएंगे।




अगले सवालों में मकान के स्वामित्व की स्थिति, रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या, परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या (अगर लिव इन में रह रहे हैं तो उसे भी एक दंपती माना जाएगा), पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, दूषित पानी की निकासी, स्नानगृह की उपलब्धता संबंधी सवाल होंगे। रसोईघर सहित एलपीजी कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त प्रमुख ईंधन, रेडियो ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट की सुविधा, लैपटॉप कम्प्यूटर, टेलीफोन मोबाइल या स्मार्ट फोन उपलब्धता संबंधी जवाब लिए जाएंगे। साइकिल, स्कूटर, बाइक, मोपेड से चलते हैं या कार, जीप, वैन का उपयोग किया जाता है संबंधी सवाल होंगे। परिवार की ओर से उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज की जानकारी ली जाएगी। अंतिम सवाल मोबाइल नंबर पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed