फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No respite from heat even after Nautapa, mercury reached 45.7 degrees

Sonipat News: नौतपा के बाद भी तपिश से राहत नहीं, 45.7 डिग्री तक पहुंचा पारा

Mon, 03 Jun 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
No respite from heat even after Nautapa, mercury reached 45.7 degrees
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही सोमवार को एक बार फिर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन में चिलचिलाती धूप व लू से लोगों के तन-बदन झुलसते रहे। जिले में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मंगलवार से मौसम फिर बदलेगा, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

नौपता में इस बार तापमान रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गया था। जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री को भी पार कर गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के पास पहुंच गया था। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली लू को देखते हुए जिले में रेड अलर्ट घोषित कर दिया था। शनिवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद ही तापमान में गिरावट आई थी। हालांकि सोमवार को एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ा है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों ने 4 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए हैं। इसके प्रभाव से 7 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। 10 जून के बाद प्री मानसून भी जिले में दस्तक दे सकता है। जुलाई माह के पहले सप्ताह तक मानसून भी जिले में पहुंच सकता है।
विज्ञापन


बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसान :
भीषण गर्मी का असर खरीफ सीजन की तैयारियों पर दिखाई दे रहा है। किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसान धान की रोपाई के लिए पौध तैयार कर रहे हैं। बारिश होने से पौध की गुणवत्ता बेहतर होगी।जिले में 15 जून से धान की रोपाई प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब समाप्त हो गया है। जिस कारण सोमवार को तापमान फिर 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। 4 जून से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 7 जून तक बारिश के आसार बने रहेंगे। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।

डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed