{"_id":"63518d5ddfa19657e01d321f","slug":"nitesh-of-sonipat-won-bronze-medal-in-world-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जागसी के नितेश ने जीता कांस्य, ग्रीको रोमन में दिलाया पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जागसी के नितेश ने जीता कांस्य, ग्रीको रोमन में दिलाया पदक
Thu, 20 Oct 2022 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:33 PM IST
सार
स्पेन में चल रही प्रतियोगिता में नितेश ने 97 किलोग्राम भारवर्ग में पदक जीता है। गांव जागसी में भी नितेश के परिजनों को लगातार बधाई मिल रही है। झज्जर के विकास ने भी 72 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
पदक विजेता पहलवान नितेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
स्पेन के शहर पोंतेवेद्रा में चल रही अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के जागसी गांव के नितेश ने ग्रीको रोमन वर्ग के 97 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में पहली बार देश के तीन पहलवानों ने ग्रीको रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि बुधवार रात को हुए मुकाबले में नितेश ने कांस्य पदक जीता है। नितेश खरखौदा के प्रताप स्कूल की कुश्ती अकादमी में रहकर अभ्यास करते हैं। उनके अलावा गांव मांडोठी, झज्जर के विकास ने भी 72 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
नितेश ने ब्राजील के इगोल एल्वेस डी क्वेरेज को तकनीकी आधार पर 10-0 से हराया। नितेश ने शुरुआत में स्पेन के होजे फर्रांडीज को 10-2 और मिस्र के समी अल-सैयद अली को 10-5 से हराया था। क्वार्टर फाइनल में हंगरी के एलेक्स जोके से 0-8 से हारने के बाद उन्होंने रेपेचेज में वापसी की। रेपचेज में मिले मौके को भुनाते हुए उन्होंने सर्बिया के लुका कैटिक को 13-4 से हराया।
विज्ञापन
उसके बाद ब्राजील के पहलवान को हराकर कांस्य जीता। प्रताप स्कूल में साजन और नितेश के साथियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। स्कूल के निदेशक द्रोणाचार्य अवार्डी कोच ओमप्रकाश दहिया और प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने बताया कि पहलवानों के लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। गांव जागसी में भी नितेश के परिजनों को लगातार बधाई मिल रही है।