{"_id":"80457b2d4972f333efdca23bc57809f2","slug":"nisha-kothari-become-lady-dabangg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशा कोठारी लेडी दबंग से पहले बनेंगी क्रिमिनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशा कोठारी लेडी दबंग से पहले बनेंगी क्रिमिनल
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 31 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चढ़ती जवानी, मेरी चाल मस्तानी के साथ वर्ष 2003 में मायानगरी में कदम रखने वाली निशा कोठारी आज कल हिंदी फिल्मों से थोड़ा दूर है। लेकिन ये वो ही नाम है जोकि वर्ष 2005 के बाद कुछ समय के लिए हिंदी सिनेमा जगत में सेक्स सिंबल के नाम से भी मशहूर हुआ था।
विज्ञापन
सरकार में डेब्यू करने के बाद जेम्स फिल्म में मोहित हुड्डा के अपोजिट भी निशा कोठारी ही थीं। इसके बाद रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में कई फिल्में की। हालांकि अधिकतर फिल्में सफल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से हिंदी सिनेमा से गायब रहने वाली निशा अब तेलगू फिल्मों में सुपरस्टार की हैसियत पर हैं। इसीलिए उनकी आने वाली दो फिल्में ऐसी महिला प्रधान फिल्मे हैं, जिनमें वे ही लीड रोल प्ले कर रही हैं।
विज्ञापन
निशा कोठारी शनिवार को ऋषिकुल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ अमर उजाला की विशेष बातचीत हुई। बातचीत के दौरान निशा ने कई विषयों पर चर्चा की।
मैं नहीं बनाती धारणाएं
हरियाणा में पहली बार आई निशा कोठारी से जब प्रदेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यहां के लोग दूध पीते हैं, मक्खन खाते हैं, तंदुरुस्त रहते हैं। ये ही सुना था ये ही पाया। बकौल निशा मैं कभी किसी भी चीज के बारे में धारणा नहीं बनाती। क्योंकि धारणाएं अधिकतर बार गलत ही होती है।
बुलेट रानी में निभाएंगी लेडी दबंग का रोल
भविष्य के प्रोजेक्ट के बारे में निशा कोठारी ने बताया कि वे तेलगू में बुलेट रानी और क्रिमिनल में काम कर रही हैं। दोनों ही फिल्में जल्द ही पर्दे पर आएंगी। इन फिल्मों के बारे में निशा ने बताया कि दोनों ही फिल्में फीमेल ओरिएंटेट है और वो ही लीड कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। निशा ने बताया कि बुलेट रानी में तो वे दबंग फिल्म के सलमान खान का ही रोल प्ले करेंगी। एक तरह से इसे लेडी दबंग भी कह सकते हैं।
डायरेक्टर को मुझमें हीरोइन नहीं हीरो दिखता है
निशा कोठारी से जब पूछा गया कि आपको अधिकतर एक्शन फिल्में ही ऑफर की जाती हैं। जिसमें आप भी एक्शन करती हैं। तो उन्होंने जवाब दिया कि डायरेक्टर्स को उनमें हीरोइन नजर नहीं आती। शायद वे उनमें हीरो देखते हैं, इसीलिए ही ऐसे रोल ऑफर होते हैं, जिनमें ढेर सारा एक्शन होता है।
हठ योगा की डीवीडी के जरिए देंगी संदेश
हाल ही में शिवानंद संस्थान से हठ योगा में डिप्लोमा लेने वाली निशा ने बताया कि वे भी डीवीडी के जरिए लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देंगी।
योग के बारे में निशा ने बताया कि असली योग तो केवल हठ योग है। ह का अर्थ है सूर्य और ठ का अर्थ है चंद्रमा। इन दोनों के मिलन से ही योग उत्पन्न हुआ था। भगवान शिव ही योग के जनक हैं। हठ योग को लेकर ही वे हाल में यूएसए में आयोजित शक्ति फेस्टीवल में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
स्टूडेंट बने रहना चाहती हैं निशा
बातचीत के अंतिम दौर में निशा ने बताया कि वह हमेशा स्टूडेंट ही बने रहना चाहती है। आज स्कूल में पहुंचकर उन्हें अपनी स्कूल लाइफ याद आ गई। निशा के अनुसार एक विद्यार्थी ही सबकुछ सीखने की क्षमता रखता है। जब हम विद्यार्थी से ऊपर उठ जाते हैं तो सीखना छोड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, हमें हर समय सीखते ही रहना चाहिए।