फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nipun Haryana Mission will now be discussed abroad, representatives from nine countries examined the education policy.

Sonipat News: निपुण हरियाणा मिशन की अब विदेशों में होगी चर्चा, नौ देशों के प्रतिनिधियों ने जांची शिक्षा नीति

Thu, 07 May 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Nipun Haryana Mission will now be discussed abroad, representatives from nine countries examined the education policy.
फोटो : सोनीपत के बंदेपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण के दौर
सोनीपत। अलग-अलग नौ देशों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को दो राजकीय विद्यालयों का शैक्षणिक दौरा किया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण हरियाणा मिशन की सफलता को जांचना व परखना रहा। विदेशी प्रतिनिधियों ने जिले में पहली बार दो राजकीय विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कर यहां की कार्यशैली को परखा। प्रदेश की इन शैक्षणिक योजनाओं की चर्चा विदेशों में भी होगी।
विज्ञापन

ब्रिटिश काउंसिल के डिप्टी डायरेक्टर साइमन स्टीपन के नेतृत्व में नौ देशों के जनप्रतिनिधि शामिल रहे। विदेशी प्रतिनिधियों ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, कबीरपुर और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, बंदेपुर का दौरा किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में तंजानिया, साउथ अफ्रीका, नेपाल, कीनिया, घाना देशों के लोग शामिल थे। अब्दुल, फेरिस सुलेमान, शेम बोदो, शानो, लॉरेंस जॉन संगा, फौजीस मुक्तवेवो, शिवानी मिश्रा (नेपाल) से शैक्षणिक भ्रमण करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर जितेंद्र जोशी ने इस भ्रमण की अगुवाई की। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति को काफी सराहा। उन्होंने बताया कि वह अपने-अपने देशों में भारत की शिक्षा नीति को लागू करने की सिफारिश करेंगे।
इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना व एफएलएन के जिला समन्वयक मनोज वर्मा बताया कि दोनों विद्यालयों में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने तीन घंटे से भी अधिक समय व्यतीत किया। जिसमें शिक्षकों की ओर से अपनाई जा रही नवीनतम तकनीक का लाइव डेमो देखा गया।

भ्रमण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, निदेशालय से आए राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद शर्मा के साथ भी विदेशी प्रतिनिधियों ने विभिन्न सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed