Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine trains cancelled, many delayed by hours

Sonipat News: नौ ट्रेेनें रद्द, कई गाड़ियां घंटों देरी से पहुंची

Sun, 22 Nov 2026 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nine trains cancelled, many delayed by hours
- दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा और शान-ए-पंजाब सहित कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन

- जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा असर रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रेल लाइनों के दोहरीकरण कार्य के चलते दिसंबर और जनवरी में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने, उनके मार्ग में बदलाव करने और निर्धारित समय से देरी से चलाने का निर्णय लिया है। इसका असर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। खासकर दिल्ली, अमृतसर, जम्मू और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
सोनीपत स्टेशन पर ठहरने वाली प्रभावित ट्रेनों में दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब, पश्चिम एक्सप्रेस और कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल हैं। इनमें कुछ ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनें एक से चार घंटे तक देरी से चलेंगी। इसके कारण पंजाब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सोनीपत स्टेशन पर ठहरने वाली प्रभावित ट्रेनें
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम संचालन में बदलाव
14679 दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 6 और 7 जनवरी को रद्द
14680 अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी तक रद्द
11057 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस 20 नवंबर से 6 जनवरी तक निर्धारित तारीखों पर मार्ग परिवर्तन
11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस 22, 23 और 24 नवंबर, 15 दिसंबर व 29 दिसंबर से 8 जनवरी तक निर्धारित तारीखों पर मार्ग परिवर्तन, 6 से 8 जनवरी तक 110 मिनट देरी से रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4 से 6 जनवरी तक 240 मिनट देरी से रवाना
15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी तक 180 मिनट देरी से रवाना
12919 मालवा एक्सप्रेस 5 से 7 जनवरी तक 180 मिनट देरी से रवाना
12926 पश्चिम एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी तक 160 मिनट देरी से रवाना
12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी तक 60 मिनट देरी से रवाना
--

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य लुधियाना-फिरोजपुर कैंट और लुधियाना-धूरी रेलखंड पर दोहरीकरण परियोजना से संबंधित है। कार्य पूरा होने तक अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों के संचालन में बदलाव लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed