{"_id":"69ad90de76150a6672084424","slug":"nine-teachers-received-the-nari-ratna-award-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150605-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नौ शिक्षिकाओं को मिला नारी रत्न सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नौ शिक्षिकाओं को मिला नारी रत्न सम्मान
विज्ञापन
फोटो : नई दिल्ली के नजफगढ़ में आयोजित समारोह में सम्मानित सोनीपत की शिक्षिकाएं। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली के नजफगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय की प्राचार्य सुमन बाला शर्मा व अध्यापिकाओं को नारी रत्न सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में बाल युवा नारी जागृति मंच व प्रकृति भक्त संस्था की ओर से विभिन्न प्रदेशों से आई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य सुमन बाला शर्मा ने बताया कि समारोह में संस्था के प्रतिनिधियों ने मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय की भूगोल प्रवक्ता दर्शन कुमारी, डॉ. कांता हुड्डा, गृह विज्ञान अध्यापिका सुनीता शर्मा, योगिता डागर, एबीआरसी सुमन छिक्कारा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में सोनीपत की हिंदी अध्यापिका गीता, हिंदी प्रवक्ता बबीता, जेबीटी सोनिया खत्री को भी सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था की ओर से स्टेट अवॉर्डी प्राध्यापक दिलबाग सिंह को स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता, रक्तदान, गोमाता की सेवा, स्कूल में मूक प्राणियों को दाना पानी डालने, जरूरतमंद की सहायता जैसे सेवा कार्यों से प्रभावित होकर उनका सम्मान किया गया।