फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   night checking the line thirty five bijli theft, 22 lakh

रातभर छापामारी, 35 बिजली चोर पकड़े, 22 लाख जुर्माना

Sun, 07 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो /अमर उजाला सोनीपत Updated Sun, 07 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
night checking the line thirty five bijli theft, 22  lakh
खरखौदा के खांडा गांव में ईंट भट्ठे पर बिजली चोरी पकड़ती निगम की टीम। - फोटो : amarujala beuro
बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए निगम की टीम रातभर सड़कों पर घूमकर लोगों के घरों में बिजली चोरी तलाशती रही। निगम की नौ टीमों ने सोनीपत शहर व खरखौदा में ताबड़तोड़ छापामारी कर अलग-अलग स्थानों से 35 बिजली चोर पकड़े। बिजली चोरों पर निगम की तरफ से करीब 22 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। रात को चलाए अभियान के तहत टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में चोरी पकड़ी जाने के बाद मकान मालिक टीम से उलझ गया और विरोध शुरू कर दिया। बिजली निगम के साथ मौजूद पुलिस बल बीच में आया तो बिजली चोरी करने वाला शांत हो गया। निगम के एसई ने कहा कि चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अब बिजली चोरों को चैन से नहीं सोने दिया जाएगा।
विज्ञापन

हर टीम में छह कर्मचारी
बिजली चोरी न करने के लिए लोगों को निगम की तरफ से लगातार जागरूक किया जाता रहा है। उसके बावजूद चोरी कम नहीं हुई तो नकेल कसने के लिए बिजली मीटरों को लोगों के घरों से बाहर निकालने की कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है। साथ ही अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में चार से आठ घंटे तक बिजली कट भी लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भी जब बिजली चोरी कम नहीं हुई तो निगम नेे विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसी के तहत अब निगम ने छापामारी अभियान शुरू किया है। इस पर शुक्रवार देर रात नौ टीमों का गठन किया गया, जिसमें प्रत्येक टीम में छह कर्मियों को शामिल किया गया। टीमों ने शहर के अलग-अलग एरिया में जाकर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इसके बाद टीम ने बिजली चोरों पर जुर्माना ठोका। टीमों का नेतृत्व एक्सईएन जेसी शर्मा, एसडीओ प्रदीप कुमार, आदर्श कुमार, सतीश गोयत, अश्विनी धनखड़, प्रदीप गन्नौर, अमित शर्मा, संदीप सिकरी ने किया।
विज्ञापन

टीम को बिजली कर्मी मानने से इनकार
निगम की टीम देर रात जब सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में पहुंची तो एक उपभोक्ता को कुंडी कनेक्शन कर बिजली चोरी करते पकड़ा। इस पर उपभोक्ता ने हंगामा शुरू कर दिया। उपभोक्ता ने टीम के सदस्यों को बिजली निगम के कर्मी मानने से इनकार कर दिया। इसी बीच टीम के साथ गए पुलिस कर्मी जब बीच में आए तो उपभोक्ता शांत हो गया। टीम ने उस पर चोरी का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा में दो ईंट भट्ठों व मुरथल में ढाबा संचालक कर रहा था चोरी
बिजली निगम की नौ टीमों ने मयूर विहार, शास्त्री कॉलोनी, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, मुरथल अड्डा, देवड़ू रोड, जीटी रोड व खरखौदा में रातभर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने खरखौदा में दो ईंट भट्ठों, एक घर व मुरथल में ढाबे पर बिजली चोरी पकड़ी। खांडा गांव स्थित विजय ईंट भट्ठे पर 13 किलोवाट, आनंद भट्ठे पर 14 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। दोनों भट्ठा संचालकों पर निगम ने करीब छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा मुरथल जीटी रोड पर बने प्रिंस वैष्णो ढाबे पर साढ़े तीन किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। उस पर निगम में सवा लाख रुपये जुर्माना किया है। निगम की टीमों ने 35 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इन पर 22 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। मीटर अंदर से बंद कर सीधे पोल व ट्रांसफार्मर पर कुंडी लगाकर चोरी की जा रही थी।


बिजली निगम के करीब 3.50 लाख उपभोक्ता हैं। बिजली चोरी के चलते बहुत से उपभोक्ताओं को पूरी बिजली नहीं मिल पाती। बिजली चोरी रोकने के लिए कई प्रयास करने के बाद भी जब लाइन लॉस में कमी नहीं आई तो उनसे सख्ती से निपटने का निर्णय लिया गया। इसके चलते रातभर छापामारी की गई। इसके तहत 35 बिजली चोरों को एक रात में काबू कर उन पर लगभग 22 लाख रुपये जुर्माना किया गया है। निगम कर्मी बिजली चोरों को चैन की नींद कतई नहीं सोने देंगे। इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
-एसएन शर्मा, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed