{"_id":"65a02710ce1bd15f340f7486","slug":"nia-knocks-in-sonipat-house-of-priyavrat-fauji-and-ankit-sersa-searched-sonipat-news-c-197-1-snp1001-12251-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत में एनआईए की दस्तक, प्रियव्रत फौजी और अंकित सेरसा का घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत में एनआईए की दस्तक, प्रियव्रत फौजी और अंकित सेरसा का घर खंगाला
Thu, 11 Jan 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के कुंडली थाना में पूछताछ के बाद अंकित सेरसा के पिता को लेकर जाती पुलिस। संवाद
खरखौदा/राई । गैंगस्टर और उनके गुर्गों पर शिकंजा कसने के लिए सोनीपत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सुबह पांच बजे ही गढ़ी सिसाना में कुख्यात प्रियव्रत फौजी व सेरसा में अंकित के घर पर छापा ड़ाला। इस दौरान टीम ने दोनों के घरों को खंगालने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद टीम लौट गई।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी और अंकित सेरसा को 29 मई, 2022 को हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले गिरफ्तार किया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संगठित टेरर-क्राइम सिंडिकेट को तोड़ने के लिए एनआईए छापे मार रही है। वीरवार सुबह दिल्ली हेड क्वार्टर से एनआईए की एक टीम डीएसपी सौरव भारद्वाज की अगुवाई में गांव गढ़ी सिसाना पहुंची थी। टीम में सदस्यों के साथ महिला कर्मी भी थी। एक अन्य टीम इंस्पेक्टर आशीष के नेतृत्व में गांव सेरसा में पहुंची और अंकित के पिता जगबीर से पूछताछ की। कुंडली थाना से महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को टीम साथ लेकर गई थी। टीम ने अंकित के पिता जगबीर से पूछा कि क्या उनका बेटा उनसे बातचीत करता है। इस पर उसने मना कर दिया। परिजनों का कहना है कि अंकित को लेकर ही बातचीत की गई।
पहलवान बना फौजी और फिर 25 हजारी बदमाश
गांव गढ़ी सिसाना का पहलवान प्रियव्रत देश सेवा के लिए फौज में भर्ती हुआ था। अनुशासित फौजी ने अचानक जुर्म की दुनिया में ऐसा कदम रखा कि उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस को 25 हजार रुपये का इनाम रखना पड़ा। कुख्यात रामकरण बैंयापुर की दोस्ती ने उसको महज सात साल में अपराध की दुनिया का नामी चेहरा बना दिया। वर्ष 2013 में महाराष्ट्र के पूना स्थित सेना विद्यालय में नियुक्ति के बाद वर्ष 2015 में स्वर्ण पदक जीत वह सेना में सूबेदार बन गया था। एक माह की छट्टी पर आकर जुलाई, 2015 में उसने अपने साथियों मंजीत व मोनू डागर के साथ मिलकर रुखी गांव की हत्या कर दी थी। बाद में उसका संपर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हुआ। वह हत्या समेत 12 आपराधिक मुकदमों में नामजद रहा है। उसे दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। 7 जुलाई, 2023 को पानीपत के समालखा में सीआईए-2 की टीम से एनकाउंटर में प्रियव्रत के भाई राकेश उर्फ राका की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जेल में दोहरे हत्याकांड के बाद वायरल हुआ था अंकित सेरसा का वीडियो
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वीडियो वायरल कर अंकित सेरसा सुर्खियों में आया था। उसके बाद पंजाब के तरनतारन की गोइंदवाल जेल में कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया के दो गुर्गों की हत्या में उसे नामजद किया था। उसके बाद उसका एक और वीडियो वायरल हो गया था। वह महज 18 साल की उम्र में सिद्धू मूसेवाला और 19 साल की उम्र में कुख्यात मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना की हत्या में नामजद हुआ। अंकित सबसे पहले लॉरेंस गैंग के गुर्गे मोनू डागर के संपर्क में आया। सिद्धू मूसेवाला मर्डर से पहले राजस्थान में भी हत्या की कोशिश के दो मुकदमे दर्ज हैं।