फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NH-352A: Wait increased to complete journey till Jind in 50 minutes

एनएच-352ए : जींद तक का सफर 50 मिनट में पूरा करने का इंतजार बढ़ा

Sun, 10 Nov 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
NH-352A: Wait increased to complete journey till Jind in 50 minutes
सोनीपत। जींद तक का सफर 50 मिनट में पूरा करने के लिए वाहन चालकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए पर नवंबर तक वाहन दौड़ाने की तैयारी की थी, लेकिन तय समय पर काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

रेलवे लाइनों के ऊपर पुल निर्माण के लिए गार्डर रखने को मंजूरी मिलने में देरी होने से तैयारी अधूरी रह गई। अब एनएचएआई ने मार्च, 2025 तक मुरथल स्थित जीटी रोड से गोहाना तक हाईवे का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण पर 799 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

साढ़े चार साल पहले सोनीपत-जींद ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए का निर्माण शुरू हुआ था। यह हाईवे मुरथल जीटी रोड (एनएच-44) से शुरू होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक जाता है। 80 किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण पर एनएचएआई दो चरणों में लगभग 1380 करोड़ रुपये रुपये खर्च कर रहा है। नेशनल हाईवे 352-ए का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद सोनीपत से जींद पहुंचने में महज 50 मिनट का समय लगेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 90 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत शहर से दिल्ली-अंबाला रेललाइन और सोनीपत-जींद रेललाइन गुजरती हैं। इन लाइनों से रोजाना 40 ट्रेनों की आवाजाही होती हैं। एनएच-352ए के लिए रेललाइन से ऊपर से पुलों का निर्माण होना है। रेलवे से पावर ब्लॉक मिलने के बाद दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर लांच कर दिए गए हैं। अब सोनीपत-जींद रेल लाइन पर गार्डर रखने का काम बाकी है।

मार्च 2025 में मिल सकेगी सफर की सुविधा
हाईवे का निर्माण पूरा होने के बाद मार्च 2025 में कार में जींद पहुंचने में महज 50 मिनट ही लगेंगे। इन दोनों जिला मुख्यालयों के बीच की दूरी महज 80 किमी है और इस दूरी को तय करने में लगभग दो घंटे लग जाते हैं। गोहाना शहर को ही पार करने में आधा घंटा जाम के कारण लग जाता है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए गांव बड़वासनी के पास पश्चिमी यमुना नहर के समानांतर बने एनएच-334पी से हाईवे को जोड़ा गया है।

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा
यह हाईवे गांव ईशापुर खेड़ी के पास निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे से कनेक्ट होगा। इस हाईवे का निर्माण पूरा हो जाने के बाद जींद से दिल्ली जाने का यह सबसे छोटा रास्ता होगा। फिलहाल जींद से दिल्ली जाने के लिए जींद से गोहाना, सोनीपत और वाया रोहतक और बहादुरगढ़ दो रास्ते हैं।

एनएच-352ए का निर्माण पूरा करने के लिए दिल्ली-अंबाला रेललाइन गार्डर रख दिए हैं। जल्द सोनीपत-जींद रेललाइन पर गार्डर रखकर पुलों का निर्माण किया जाएगा। मार्च तक हाईवे का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
- जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed