{"_id":"600bc1d74b582d03f83e475c","slug":"new-revelation-in-case-of-conspiracy-of-violence-in-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन में हिंसा की साजिश: अब गिरफ्तार युवक बोला- किसानों के दबाव में दिया बयान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन में हिंसा की साजिश: अब गिरफ्तार युवक बोला- किसानों के दबाव में दिया बयान
Sat, 23 Jan 2021 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में पकड़ा गया युवक।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कुंडली बॉर्डर से शुक्रवार को पकड़ा गया युवक सोनीपत के ही न्यू जीवन नगर का रहने वाला है। युवक से अपराध जांच शाखा की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं अब आरोपी युवक का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें युवक कह रहा है कि किसानों के दबाव में ही उसने पत्रकारों से बातचीत की थी।
विज्ञापन
सीआईए की टीम अब उसे दिल्ली उसके मामा के घर लेकर गई है। शुक्रवार रात को कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने एक युवक को पकड़कर पत्रकारों के सामने उसकी बातचीत कराई थी। इस दौरान युवक ने चार किसानों की हत्या की साजिश से लेकर राई थाना के एसएचओ प्रदीप का नाम लिया था। किसानों का आरोप था कि कुछ युवक उनके आंदोलन को बदनाम करने के साथ ही चार किसान नेताओं की हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
युवक ने भी कहा था कि उनके करीब 50-60 साथी हैं, जिसमें से दस साथी राठधना गांव से है। उनमें से कुछ युवक किसानों में मिलकर पुलिस पर फायरिंग करेंगे। जिससे हंगामा हो सके। साथ ही उसने कहा था कि राई थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने उन्हें ऐसा करने की ट्रेनिंग दी थी।
विज्ञापन
जांच में सामने आया था कि राई में थाना प्रभारी प्रदीप नहीं बल्कि विवेक मलिक हैं। इससे उसके बयान पर संदेह हो गया था। युवक को सीआईए के हवाले किया गया है। युवक से सीआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। युवक ने दिल्ली में अपने मामा के घर से आने की बात कही है। जिसे लेकर उसे उसके मामा के घर भी ले जाया जा रहा है।
अब आरोपी युवक का भी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने पुलिस के सामने कहा है कि उसे किसानों ने मारपीट कर प्रेस के सामने झूठ बोलने के लिए विवश किया था। युवक ने बताया कि उसके मामा के घर बेटे का जन्म हुआ था। वह वहां से लौट रहा था। उसे किसानों ने एक दिन पहले पकड़ा था। उससे मारपीट कर उसे प्रेस के सामने झूठ बोलने को विवश किया गया था। जिसके चलते सीआईए अब पूरे मामले की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले में कहा कि पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हमारी तरफ से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं।