फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New life to Sanjhi art, three-day workshop to be held

Sonipat News: सांझी कला को नया जीवन, लगेगी तीन दिवसीय कार्यशाला

Sun, 31 May 2026 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
New life to Sanjhi art, three-day workshop to be held
सोनीपत। हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण के लिए कला एवं सांस्कृतिक विभाग ने प्रदेशभर में अभियान चलाया है। विलुप्त हो रही सांझी कला को बचाने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए मंडल स्तर पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि 2 से 4 जून तक पांडू पिंडारा में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें स्थानीय महिलाएं और प्रतिभागी सांझी कला के विभिन्न स्वरूप सीखेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। अनुभवी कलाकार पारंपरिक निर्माण विधियों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला निशुल्क होगी। डीआईपीआरओ ने कहा कि सांझी कला हरियाणा की लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन और मूल्यों की अभिव्यक्ति है। बदलती जीवनशैली और शहरीकरण के कारण युवा पीढ़ी इससे दूर हो रही है, इसलिए इसके संरक्षण और प्रचार की जरूरत बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed