{"_id":"6aac55371af3e27443012e89","slug":"new-executive-committee-of-the-district-bar-association-takes-oath-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160760-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की एडहॉक इले
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन, सोनीपत की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने वीरवार को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में पद एवं कर्तव्य की शपथ ली। हरियाणा बार काउंसिल की एडहॉक इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र सिंह अहलावत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही नई टीम ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।
मोहिंद्र सिंह सैनी ने प्रधान, अमित कुमार मलिक ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोबिन दहिया ने उपाध्यक्ष, निशांत दहिया ने महासचिव, मेघा वर्मा ने संयुक्त सचिव और समुंद्र दहिया ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। मान्या दीक्षित को पुस्तकालय कार्यकारिणी सदस्य तथा विजय इंदौरा, महक और रोबिन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।
पूर्व कार्यकारिणी ने सौंपा रिकॉर्ड
समारोह में पूर्व प्रधान कमल हुड्डा और पूर्व कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार ढिल्लों ने बार एसोसिएशन का रिकॉर्ड और लेखा-जोखा नई कार्यकारिणी को सौंपा। प्रधान मोहिंद्र सिंह सैनी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान और उनके हितों की प्रभावी पैरवी नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने टीम के साथ पारदर्शिता और एकजुटता से काम करने की बात कही।
विज्ञापन
बार-बेंच समन्वय पर जोर
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह सहित न्यायिक अधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग से न्यायिक व्यवस्था को सुचारु बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में रिटर्निंग ऑफिसर अनूप सिंह दहिया सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।