फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Naresh Crowned Vice-Chairman of Gannaur Municipal Council

Sonipat News: नरेश के सिर सजा गन्नौर नपा उपाध्यक्ष का ताज

Tue, 25 Aug 2026 08:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Naresh Crowned Vice-Chairman of Gannaur Municipal Council
नगरपालिका के नए उपाध्यक्ष नरेश वर्मा के साथ खुशी बनाते अध्यक्ष अरुण त्यागी व पार्षद। सवांद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गन्नौर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए उप चुनाव में वार्ड 16 के पार्षद नरेश वर्मा ने बाजी मारी। मतदान में 17 पार्षदों समेत नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में नरेश वर्मा को 10 वोट व प्रतिद्वंद्वी शमशेर सैनी को 8 वोट मिले। नरेश वर्मा ने दो वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष चुने गए।

उपाध्यक्ष पद के लिए पहले चुनाव की तारीख निर्धारित की गई थी लेकिन एसडीएम प्रवेश कादियान के अचानक बीमार होने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा। बाद में प्रशासन ने 25 अगस्त को चुनाव कराने का नया कार्यक्रम जारी किया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम प्रवेश कादियान की देखरेख में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान कराया गया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की गई, जिसमें नरेश वर्मा को 10 और शमशेर सैनी को आठ वोट मिले। जीत के बाद नरेश वर्मा ने सभी पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह सभी पार्षदों को साथ लेकर पूरे गन्नौर शहर के विकास पर ध्यान देंगे। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस अवसर पर तहसीलदार ललिता दलाल, नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, नपा सचिव प्रदीप खर्ब, गन्नौर थाना प्रभारी बीर सिंह सहित पार्षद व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed