{"_id":"5f4e9e6f8ebc3e531c288059","slug":"murthal-university-will-have-10-postgraduate-and-20-graduate-examinations-two-and-a-half-hours-will-be-the-exam-sonipat-news-rtk571562119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल विवि की 10 से स्नातकोत्तर व 20 से स्नातक की परीक्षाएं होगी, ढ़ाई घंटे की होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल विवि की 10 से स्नातकोत्तर व 20 से स्नातक की परीक्षाएं होगी, ढ़ाई घंटे की होगी परीक्षा
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल ने ऑफलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं 10 सितंबर से और स्नातक स्तर की परीक्षाएं 20 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा का समय इस बार ढाई घंटे निर्धारित किया गया है। विवि ने स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। हॉस्टल लेने के लिए विद्यार्थियों को कोरोना निगेटिव का प्रमाण पत्र लाना होगा।
वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन किया जाएगा। अंतिम वर्ष, अंतिम सेमेस्टर, बीसीए व री-अपीयर की परीक्षाएं ऑफलाइन करवाई जाएंगी। स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 10 सितंबर से प्रारंभ होंगी, जबकि स्नातक की परीक्षाएं 20 सितंबर से प्रारंभ होंगी। परीक्षाएं दो सत्रों में सुबह 10 से 12:30 व दोपहर बाद 1:30 से 4 बजे तक होंगी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी किसी कारण इस परीक्षा में बैठ नहीं पाएगा, उनकी परीक्षा सामान्य हालात होने पर पुन: करवाई जाएगी। उसके लिए विद्यार्थी से किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस धनखड़ ने कहा कि विवि परीक्षा के लिए केंद्र सरकार की तरफ से जारी दिशा निर्देश का पालन करेगा। विद्यार्थी को पीने का पानी अपने साथ लाना होगा, इसके साथ फेस मास्क भी लगाकर आना होगा। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक कमरे में 20 से ज्यादा विद्यार्थी नहीं बैठेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में एक बेंच छोड़कर बैठाया जाएगा, अगर कोई विद्यार्थी विवि में हॉस्टल लेना चाहता है तो उसे 72 घंटे के अंदर कोरोना निगेटिव का प्रमाण पत्र साथ में लेकर आना होगा। हॉस्टल के इच्छुक विद्यार्थी का आवास विवि से 80 किलोमीटर दूर होना चाहिए।
विज्ञापन
अंकित चौहान