{"_id":"60b920a28ebc3e01810c4c18","slug":"murthal-university-s-final-year-examinations-will-start-from-june-18-sonipat-news-rtk611402995","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 जून से शुरू होंगी मुरथल विवि की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 जून से शुरू होंगी मुरथल विवि की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 18 जून से प्रारंभ होगी। परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में होगी। विद्यार्थी 11 जून तक अपनी परीक्षा के विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान ऑब्जर्वर की नजर रहेगी। विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने के मात्र तीन दिन में उत्तर पुस्तिका जमा करवानी होगी।
वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि संक्रमण को देखते हुए विवि ने परीक्षा के दोनों मोड में कराने का निर्णय लिया है। विद्यार्थी किस मोड में परीक्षा देना चाहता है, इसका चुनाव विद्यार्थी को 11 जून तक स्वयं करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका ले जाने में असमर्थ है तो वह अन्य किसी को अधिकृत कर सकता है, लेकिन उत्तर पुस्तिका व पैकिंग सामग्री लेने वाले को अधिकृत पत्र के साथ विद्यार्थी का विवि द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र भी लाना आवश्यक है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने कहा कि विवि की अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा 18 जून से प्रारंभ हो जाएगी। जो विद्यार्थी ऑनलाइन मोड में परीक्षा देना चाहता है, उसको 11 जून तक अपने विभाग व संबंधित कॉलेज के निदेशक प्राचार्य के माध्यम से आवेदन करना होगा। विद्यार्थी अपने विभाग व संबंधित कॉलेज के निदेशक प्राचार्य से 15 व 16 जून से उत्तर पुस्तिका व पैकिंग सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 11 जून तक आवेदन नहीं करने वाले विद्यार्थी को ऑफलाइन मोड में परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन मोड़ के दौरान परीक्षार्थियों पर ऑब्जर्वर की नजर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी 11 जून तक री अपीयर के लिए कर सकेंगे आवेदन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने कहा कि दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर व अंतिम वर्ष के विद्यार्थी 11 जून तक री अपीयर के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी इस समय ऑन रोल नहीं हैं, वे सब अपनी री अपीयर के लिए उत्तर पुस्तिका व पैकिंग सामग्री विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी जिस स्थान पर अध्ययन कर रहा है, उसकी परीक्षा उससे संबंधित विभाग या कॉलेज में होगी। विवि ने परीक्षा के संचालन के लिए 15 परीक्षा केंद्र विवि में बनाए हैं, जबकि 12 केंद्र विवि से बाहर बनाए हैं। विद्यार्थी को परीक्षा के समापन के तीन दिन के अंदर वहीं उत्तर पुस्तिका जमा करानी होगी, जहां से परीक्षार्थी ने प्राप्त की थी।