फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 year old girl teenager murdered in Sonipat of Haryana

किशोरी को जबरन घर में रखता था युवक, मां के साथ शिकायत देने गई तो चाकू से गोदकर कर दी हत्या

Fri, 22 May 2020 09:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
16 year old girl teenager murdered in Sonipat of Haryana
- फोटो : अमर उजाला

शहर के फव्वारा चौक पर सनकी युवक ने सरेराह किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक ने किशोरी पर चाकू से छह वार किए और फरार हो गया। वह किशोरी के परिजनों को उनके बच्चों को मारने की धमकी देकर उसे पांच माह से अपने साथ रख रहा था।

विज्ञापन


किशोरी की मां की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शाम को एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करके सुबूत जुटाए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अमेरिका में फंसे 100 भारतीय लौटे, वतन की माटी चूमी, जय हिंद बोले, बताया- कैसा है न्यूयार्क का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


खटीक बस्ती निवासी हन्नी करीब सात माह पहले विष्णु नगर निवासी तमन्ना (16) को बहकाकर घर से ले गया था। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी और तमन्ना के वापस आने पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।

तमन्ना करीब एक माह तक घर रही। आरोप है करीब पांच माह पहले हन्नी दोबारा तमन्ना के घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया। तब हन्नी ने तमन्ना के परिजनों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी तो वह उनके बच्चों को मार देगा।

तमन्ना पांच माह से हन्नी के साथ थी। तमन्ना की कई बार मोबाइल पर अपने परिजनों से बातचीत भी हुई। तमन्ना परिजनों को बताती थी कि हन्नी व उसके परिजन उससे मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

 

शुक्रवार को तमन्ना किसी तरह से अपने घर पहुंच गई। दोपहर को तमन्ना अपनी मां सीमा के साथ हन्नी के खिलाफ शहर थाना में शिकायत देने के लिए घर से निकली थी। जब मां-बेटी शहर में फव्वारा चौक के निकट पहुंची तो हन्नी चाकू और एक सुआ लेकर दौड़ता हुआ आया। आरोप है कि हन्नी ने तमन्ना पर चाकू से छह वार किए और मौके से फरार हो गया।

 

राहगीरों की सहायता से सीमा अपनी बेटी को लहूलुहान हालत में सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। शहर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किशोरी की मां की शिकायत पर खटीक बस्ती के हन्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोरी के परिजनों को डराकर उसे अपने साथ रखे हुए था। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा।-निर्मल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed