फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder,in build factory,tekedar

मजदूरों ने ठेकेदार की हाथ-पैर और मुंह बांधने के बाद गला घोंटकर की हत्या, केस दर्ज

Tue, 18 Feb 2020 09:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
murder,in build factory,tekedar
सामान्य अस्पताल में ठेकेदार के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सफेदी का काम करा रहे ठेकेदार की उसके मजदूरों द्वारा पैसों के लेनदेन के चलते गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। ठेकेदार का शव फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर मिला। उनके हाथ-पैर व मुंह पर कपड़ा बंधा मिला है। साथ ही ठेकेदार का मोबाइल व बाइक भी नहीं मिली। पुलिस ने ठेकेदार के बेटे के बयान पर तीन मजदूरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैंयापुर खुर्द स्थित लक्ष्मण कॉलोनी निवासी वशिष्ठ भारती ठेकेदारी करता था। उसने फिलहाल राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सफेदी कराने का ठेका ले रखा था। उसके बेटे विशाल ने राई पुलिस को बताया कि उसका पिता रोजाना शाम को घर आ जाता था। जब वह सोमवार देर शाम को वापस नहीं आए तो उन्होंने फोन कर उनसे बातचीत की। जिस पर उसके पिता ने उसे कहा था कि वह राई फैक्टरी में मौजूद है और वह आधे घंटे में आ जाएगा, लेकिन आधे घंटे बाद भी उसका पिता नहीं आया तो उसने दोबारा फोन किया। जिस पर घंटी बजती रही, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। उसने अपने पिता के पास काम करने वाले मजदूर राजू के पास फोन किया।
विज्ञापन

राजू ने उसे बताया कि वह कुंडली बॉर्डर पर है। जब विशाल ने राजू के साथ काम करने वाले गोलू और उमेश के मोबाइल नंबर मांगे तो उसने उनके पास मोबाइल नहीं होने की बात कही, जिससे वह रात 11 बजे अपने परिवार के पिंटू को लेकर राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी संख्या 2181 में पहुंचा तो वहां उसका पिता तीसरी मंजिल पर पड़ा मिला। उसके हाथ पैर पर रस्सी बंधी थी और मुंह पर भी कपड़ा बांध रखा था। उसने फोन कर अपने पड़ोस के कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया। वहां से वशिष्ठ भारती को अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने विशाल के बयान पर उसके पिता के साथ काम करने वाले राजू, गोलू उमेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन में हत्या का आरोप
विशाल ने आरोप लगाया है उसके पिता के पास काम करने वाले तीनों मजदूरों के साथ उसके पिता का पैसों का लेनदेन था। इसी लेनदेन में उसके पिता के साथ हुए झगड़े के बाद उनकी हत्या कर दी गई। उसने बताया कि तीनों मजदूरों के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि कितने रुपये का लेनदेन है।
बाइक और मोबाइल भी नहीं मिले
विशाल का आरोप है कि उसके पिता से उसकी सोमवार शाम साढ़े सात बजे बात हुई थी, जिसके बाद उसके पिता के मोबाइल पर कॉल जाती रही। लेकिन किसी ने फोन रिसीव तक नहीं किया। कुछ देर बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। जब वह फैक्टरी में पहुंचे तो उसके पिता का मोबाइल व बाइक वहां नहीं मिली।

फैक्टरी में सफेदी का काम कर रहे ठेकेदार की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके बेटे ने पिता के पास काम करने वाले तीन मजदूरों पर पैसों के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों का तपा लगाकर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
- श्रीकृष्ण, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed