फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder accused Lambu was trying to flee abroad: DCP

विदेश भागने की फिराक में था हत्यारोपी लंबू : डीसीपी

Thu, 13 Nov 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Murder accused Lambu was trying to flee abroad: DCP
फोटो :41: पूर्व क्रिकेटर एवं कोच रामकरण हत्याकांड का आरोपी सुनील लंबू कान पकड़ कर माफी मांगता हु
गन्नौर। रणजी खिलाड़ी रामकरण की हत्या के मामले में करीब नौ दिन बाद मुख्य आरोपी सुनील लंबू पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसने पुुलिस को नौ दिन तक खूब झकाया। कई राज्यों तक पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी रहीं। पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में है मगर वह सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

कानून के शिकंजे में आने के बाद सुनील लंबू की पूरी हेकड़ी निकल गई। वह पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांग मांंगने लगा कि गलती हो गई। उप पुलिस उपायुक्त अपराध नरेंद्र कादियान ने बताया कि आरोपी सुनील लंबू विदेश भागने की तैयारी में था लेकिन उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर उसके सभी बैंक खातों और पासपोर्ट को सील करवा दिया था ताकि वह आर्थिक रूप से कमजोर पड़े और छिपने की कोशिश में विदेश न भाग सके। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुनील लंबू ने राजनीतिक द्वेष के कारण इस हत्या की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से जुड़ा हर पहलू सामने आ सके इसके लिए पुलिस पूरी तफसील से आरोपी से पूछताछ करना चाहती है इसलिए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने पांच दिन का रिमांड मांगा, लेकिन 3 दिन का ही मिला। तीन दिन के भीतर पुलिस को हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्तौल और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाने की चुनौती है।

उप पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले की तह तक पहुंचा जाएगा और इस हत्याकांड में शामिल सभी सहयोगियों का भी पता लगाया जा रहा है। सुनील लंबू के विरुद्ध वर्ष 2005 में हांसी थाना में आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस रिकार्ड के अनुसार यह दोनों मामले लंबे समय तक अदालत में विचाराधीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed