फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MPs and MLAs will hear problems in district offices, there will be immediate solution by opening Atal Seva Kendra: Dhankhar

जिला कार्यालयों में सांसद व विधायक सुनेंगे समस्याएं, वहां अटल सेवा केंद्र खोलकर तुरंत समाधान होगा: धनखड़

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
MPs and MLAs will hear problems in district offices, there will be immediate solution by opening Atal Seva Kendra: Dhankhar
भाजपा जिला कार्यालय में संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व मंच पर बैठे नेता - फोटो : Sonipat
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि जिस तरह से मोदी है तो मुमकिन है की भावना व्याप्त हुई है। अब उसी की तर्ज पर नई भावना को विकसित करना है जो- भाजपा है तो उपलब्ध है होगी। इसमें प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में वहां के जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक व चेयरमैन बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान भी कराएंगे। जिला कार्यालय में अटल सेवा केंद्र भी खोले जाएंगे, जिससे वहां से लोगों की समस्या के लिए आवेदन उसका निस्तारण कराया जा सके। इस तरह से जनप्रतिनिधि के पास आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में प्रवास का कार्यक्रम बनाया है और उसकी शुरूआत सोनीपत से की गई है। जहां पहले प्रवास में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों आदि के साथ बैठक करके बातचीत की है। ओपी धनखड़ ने कहा कि उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश व जिलों में दोबारा से संगठन तैयार करना है, जिसमें युवा, ऊर्जावान, अनुभवी सभी का मिश्रण होगा। प्रदेश व जिलों की कार्यकारिणी में सभी का ध्यान रखा जाएगा, जिससे संगठन को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन

--
हुड्डा अपने पिछले दस साल के कोई दस काम गिनाकर दिखाए
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि बरोदा के उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता वहां पहुंच रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी वहां पहुंचने लगे हैं और वह भावुक होकर वोट मांगने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं थारा और तम मेरे के नाम पर लोगों को ठगने के अलावा हुड्डा ने वहां कोई काम नहीं किया। जबकि भाजपा सरकार वहां लगातार विकास करा रही है। ओपी धनखड़ ने कहा कि बरोदा में हो रहे विकास का विरोध करने से पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बताएं कि वह दस साल मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने यहां कितने काम कराए। उन्होंने कहा कि हुड्डा दस बड़े काम बरोदा हलके के अपने समय के गिनाकर दिखाएं। कृषि के तीन अध्यादेश पर उन्होंने कहा कि आजकल विपक्ष झूठा प्रचार कर रहा है कि इससे किसान को बर्बाद किया जा रहा है और कृषि का निजीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें एमएसपी को लेकर किसी तरह की बंदिश नहीं है और मंडी व्यवस्था पर रोक नहीं लगाई गई है। बल्कि किसान को यह विकल्प दिया गया है कि वह सरकार या अपनी मर्जी से कहीं भी किसी भी प्राइवेट एजेंसी को अपनी फसल बेच सकता है। इस तरह यह किसान के लिए वरदान का काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भाजपा में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण, कांग्रेस की तरह नहीं बिकती टिकट
प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि टिकट व पद बेचने की परंपरा कांग्रेस की है। भाजपा में हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाती है। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता सीएम हो सकता है तो पीएम की कुर्सी तक भी पहुंच सकता है। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आई सुमित्रा चौहान की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस में क्या हाल है, यह अच्छे से बता सकती हैं। लेकिन भाजपा में हर किसी का ध्यान रखा जाता है।
--
जिलाध्यक्ष बनाने की सिफारिश के लिए आते थे फोन
प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने मंच से कहा कि उनके पास जिलाध्यक्ष बनाने के लिए सिफारिश को खूब फोन आते थे। उनसे कहा जाता था कि जिलाध्यक्ष में यह खूबी होनी चाहिए, जिलाध्यक्ष ऐसा होना चाहिए। यह भी कहा जाता था कि उस नेता को जिलाध्यक्ष बना दो, वह हमारा वफादार रहा है। इस तरह कई नेता फोन करते थे, लेकिन जिस विधायक मोहनलाल बड़ौली को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह हर तरह से बेहतर है और वह संगठन को मजबूती भी देने वाला है। उन्होंने कहा कि मोहनलाल बड़ौली और मैं अगर यहां तक पहुंच सकते हैं तो यहां बैठा आखिरी व्यक्ति भी किसी पद पर पहुंच सकता है। इसके साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों को सम्मान दिया जाए और उनको भी कार्यक्रमों में बुलाया जाए।
--
ओपी धनखड़ 22 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के घर चाय पर पहुंचे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार सोनीपत पहुंचे ओपी धनखड़ ने पार्टी के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता के घर चार पीने के लिए पहुंचे। वह डॉ ओमप्रकाश आत्रेय, आजाद सिंह नेहरा, सुमित्रा चौहान, सुनीता लोहचब, अनिल झरोठी, मनोज गोयल, ब्रह्मपाल सैनी, सुरेन्द्र मदान, नवीन मंगला, अतुल जैन, सतपाल कौशिक, रमेश खटीक, सुरजीत दहिया, राजपाल बामणिया, सुशील बाल्यान, परविंदर खत्री, योगेशपाल अरोड़ा आदि के घर पहुंचे तो कालूपुर चौपाल व छोटूराम धर्मशाला भी पहुंचे।

--
यह रहे मौजूद
वहां सांसद संजय भाटिया, सांसद रमेश कौशिक, विधायक व जिलाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री कविता जैन, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, डा. ओमप्रकाश आत्रेय, ललित बतरा, किरणबाला, मनोज जैन, राकेश मलिक, पूर्व चेयरमैन अनिल झरोंठी, गुलशन ठेकेदार, मीना नरवाल, आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, देवेंद्र कौशिक, महीराम कौशिक, नीरज आत्रेय, तरूण शर्मा, पार्षद नंदकिशोर चौहान, सोनू दहिसरा, ओमप्रकाश शर्मा, डा. रामकिशन सरोहा के अलावा भाजपा के सभी मंडलाध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed