फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MP and MLA flagged off Shatabdi Express in Sonipat

Sonipat: सांसद व विधायक ने शताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यात्रियों का चंडीगढ़ का सफर आसान

Thu, 20 Apr 2023 11:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Apr 2023 11:01 AM IST
सार

सोनीपत स्टेशन से कालका शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव नियमित रूप से किया जाएगा। वहीं, सांसद रमेश कौशिक ने बताया कि सोनीपत स्टेशन को जल्द 25 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
MP and MLA flagged off Shatabdi Express in Sonipat
सोनीपत रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद रमेश कौशिक व गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने वीरवार को सोनीपत स्टेशन पर नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस (12011) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज से सोनीपत स्टेशन से कालका शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव नियमित रूप से किया जाएगा। इस दौरान दैनिक यात्रियों ने शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव पर नाराजगी जताई। उनकी मांग है कि दैनिक यात्रियों को स्वराज व सचखंड एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के ठहराव की जरूरत है। हिमालय क्वीन व सोनीपत-साहिबाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू किया जाए।

विज्ञापन


स्टेशन को जल्द 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा मॉडल : रमेश कौशिक
सांसद रमेश कौशिक ने बताया कि सोनीपत स्टेशन को जल्द 25 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले की अपेक्षा यात्रियों के लिए बेहतर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सांसद ने बताया कि कालका शताब्दी एक्सप्रेस के सोनीपत स्टेशन पर ठहराव की कई वर्ष पुरानी मांग पूरी हो गई है। जिससे यात्रियों के लिए चंडीगढ़ का सफर आसान हो जाएगा। सोनीपत-जींद रेल लाइन पर नियमित रूप से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


दैनिक यात्रियों ने कहा स्वराज व सचखंड एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का भी हो ठहराव 
सांसद रमेश कौशिक ने बताया कि कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों व अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की यात्रियों की मांग पर भी जल्द विचार किया जाएगा। वहीं सांसद के हरी झंडी दिखाने से पहले दैनिक यात्रियों ने रोष जताते हुए ट्रेनों के समय में लेटलतीफी पर सवाल उठाते हुए ट्रेनों की समय सारणी को सुधारने की मांग की। दीपक कुमार, आर्य सरोहा, धर्मपाल व नरेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने का हर्जाना दैनिक यात्रियों को लेट होकर भुगतना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed