{"_id":"6aa9b400fe961b8b840d2e30","slug":"motorcyclist-caught-smuggling-liquor-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160567-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कविता वाचन में सिमरन व भाषण स्पर्धा में रचना रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कविता वाचन में सिमरन व भाषण स्पर्धा में रचना रही प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मुरथल के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान कविता वाचन, भाषण, स्लोगन और निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
कविता वाचन प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की सिमरन ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय और बीए जियोग्राफी ऑनर्स की मीनाक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में एमकॉम द्वितीय वर्ष की रचना प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया द्वितीय और शकीला व अंजुम संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की सुषमा द्वितीय तथा नेहा व दीपांशी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में मनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. कोमल वर्मा, डॉ. सरिता बांगा और डॉ. संदीप दहिया ने विषय-वस्तु, भाषा-शैली, उच्चारण, प्रस्तुतीकरण और अभिव्यक्ति-कौशल के आधार पर किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. गुलशन राय ने हिंदी भाषा एवं साहित्य की महत्ता पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति विकसित करने के साथ हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक हैं।