फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother in law and daughter in law die in car collision in Sonipat

Sonipat: कार की टक्कर से सास-बहू की मौत; बेटी व सहकर्मी महिला गंभीर, सड़क पार कर रही थी चारों महिला

Thu, 07 Dec 2023 11:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Dec 2023 11:25 AM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार देर शाम फैक्टरी से छुट्टी के बाद उनकी मां, पत्नी, बहन व पड़ोस की रहने वाली शिल्पा पैदल ही प्याऊ मनियारी लौट रही थी। वह भी उनके पीछे चल रहे थे। जब चारों प्याऊ मनियारी के पास नेशनल हाईवे-44 को पार करने लगी तो पानीपत से दिल्ली की तरफ आ रही कार ने चारों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Mother in law and daughter in law die in car collision in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास सड़क पार कर रही सास-बहू व बेटी व सहकर्मी को कार ने टक्कर मार दी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके पीछे चल रहे बेटे ने अपनी मां, पत्नी व बहन व पड़ोस की महिला को दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात सास-बहू ने दम तोड़ दिया। कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। दोनों के शवों का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला खीरी के गांव सिसौरा निकुमपुर निवासी रजनीश ने बताया कि वह छह माह से अपनी मां मुनीषा देवी (48), पत्नी सविता (27), बहन सोनी देवी (19) के साथ प्याऊ मनियारी में किराए पर रहते हैं। वह बर्तन बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। वहीं उनकी मां, पत्नी व बहन कुंडली स्थित एक कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम फैक्टरी से छुट्टी के बाद उनकी मां, पत्नी, बहन व पड़ोस की रहने वाली शिल्पा पैदल ही प्याऊ मनियारी लौट रही थी। वह भी उनके पीछे चल रहे थे। जब चारों प्याऊ मनियारी के पास नेशनल हाईवे-44 को पार करने लगी तो पानीपत से दिल्ली की तरफ आ रही कार ने चारों को टक्कर मार दी। जिससे वह बहुत बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार चालक से नाम पूछा तो उसकी पहचान दिल्ली के राजधानी एनक्लेव निवासी सुधीर जैन के रूप में दी। वह अपनी मां, पत्नी, बहन व पड़ोस की महिला को लेकर दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात मुनीषा व सविता ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed