फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than 200 girl students were awarded graduation degrees in the convocation ceremony.

Sonipat News: दीक्षांत समारोह में 200 से अधिक छात्राओं को दी स्नातक की उपाधियां

Sat, 27 Apr 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
More than 200 girl students were awarded graduation degrees in the convocation ceremony.
सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रथम दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारो
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रथम दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य विजय वत्स रहे जबकि अध्यक्षता हरियाणा सरकार में ओएसडी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने की। विशिष्ट अतिथि पूनम बगई रहीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य दिलबाग सिंह जाखड़ ने अतिथियों का स्वागत किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में 200 से अधिक छात्राओं को कला एवं वाणिज्य स्नातक की उपाधियों से विभूषित किया गया। वर्ष 2022-23 व पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इससे पहले छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। समारोह का संचालन डॉ. सुभाष सिसोदिया और डॉ. नवीन वशिष्ठ ने किया। इस दौरान डॉ. नरेश कुमार, डॉ. रेखा, डॉ. शर्मिला, डॉ. राजेश ढाका, डॉ. राजवंती, डॉ. सतीश, डॉ. अमित कौशिक समेत अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed