फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   morder

बेटी शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो पिता ने कर दी हत्या, अंतिम संस्कार कर यमुना में बहाईं अस्थियां

Sun, 04 Aug 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
morder
बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती का पिता। - फोटो : Sonipat
कुंडली/सोनीपत। गांव दहिसरा में पिता ने बात नहीं मानने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ग्रामीणों के सामने बेटी की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कहकर यमुना किनारे उसका अंतिम संस्कार भी कर डाला। उसकी अस्थियां भी यमुना में ही बहा दीं। इसी बीच एक ग्रामीण ने कंट्रोल रूम में फोन करके मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की वारदात को कबूल कर ली। युवती की मां के बयान पर पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

कुंडली पुलिस को शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि गांव दहिसरा की रहने वाली शिवानी (19) की परिजनों ने हत्या कर दी और यमुना तट पर उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम यमुना किनारे पहुंची तो परिजन शिवानी के शव का अतिम संस्कार कर उसके अवशेष यमुना में प्रवाहित कर चुके थे। पुलिस ने मौके से कुछ सबूत जुटाए और युवती के पिता संतराम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने संतराम की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पति ने तड़के करीब चार बजे बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसने बताया कि वह जमीन पर सो रही थी और उसकी बेटी बेड पर थी। तड़के उसकी आंख खुली तो देखा कि उसका पति बेटी शिवानी का गला दबा रहा था। उसके रोकने पर पति ने कहा कि यह उनकी बात नहीं मानती थी और उनके कहने से उनकी पसंद की जगह शादी भी नहीं कर रही थी, जिसके चलते ही उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

बाद में उसने सुबह साढ़े छह बजे ग्रामीणों को बताया कि बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह ग्रामीणों के साथ उसका अंतिम संस्कार करने चला गया। पुलिस ने शिवानी की मां शशि के बयान पर पिता संतराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि युवती दो साल पहले घर से भी चली गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी संतराम को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव दहिसरा में युवती की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। साथ ही युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात को कबूल कर लिया। युवती की मां के बयान दर्ज कर उसके पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बताया है कि उसकी बेटी दो साल पहले घर से भी चली गई थी और उसकी मर्जी से शादी भी नहीं कर रही थी। जिसके चलते ही वारदात को अंजाम दिया है।
रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed