फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Model School Bhuravas's Vansh wins in Super-100

Sonipat News: माॅडल स्कूल भुरावास के वंश ने सुपर-100 में मारी बाजी

Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Model School Bhuravas's Vansh wins in Super-100
16jjrp05- छात्र वंश
साल्हावास। क्षेत्र के गांव भुरावास स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र वंश शर्मा ने सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ वंश अब लेवल-2 की तैयारी करेगा जिसके लिए उसे रेवाड़ी स्थित विकल्प अकादमी में दो वर्षों तक सरकारी खर्च पर निशुल्क कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन के अनुसार सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। वंश शर्मा का चयन इसी योजना के अंतर्गत हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने दावा करते हुए कहा कि सालावास ब्लॉक से इस योजना के लिए केवल पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है जिनमें वंश शर्मा भी शामिल है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य सम्मत सिंह सहित समस्त स्टाफ ने वंश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। प्राचार्य ने कहा कि वंश आगे की तैयारी के लिए पहले की तरह विद्यालय के शिक्षकों से मार्गदर्शन लेता रहेगा ताकि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed