फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Model sanskriti school to be built in the village of olympian Ravi Dahiya, CM gave a gift

ओलंपियन रवि दहिया के गांव में बनेगा मॉडल संस्कृति स्कूल, सीएम ने दिया तोहफा

Mon, 09 Aug 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Model sanskriti school to be built in the village of olympian Ravi Dahiya, CM gave a gift
उपायुक्त ललित सिवाच को मिठाई खिलाते रवि दहिया के पिता राकेश दहिया। संवाद - फोटो : Sonipat
टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए कुश्ती का रजत पदक जीतने वाले रवि दहिया के गांव नाहरी को एक साथ कई सौगातें मिलने वाली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव में पहले ही कुश्ती का इंडोर स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा कर चुके हैं। अब ग्रामीणों की मांग पर सीएम ने गांव में मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने का भी आश्वासन दिया है। जिसके बाद ग्रामीण खुशी से फूले नहीं समा रहे। ग्रामीणों का कहना है कि लाडले ने न सिर्फ देश के लिए पदक झटका, बल्कि गांव की भी किस्मत बदल दी है।
विज्ञापन

नाहरी के ग्रामीण शनिवार देर रात चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि पहलवान रवि दहिया टोक्यो से सोमवार शाम को ही दिल्ली पहुंच जाएगा, लेकिन गांव नाहरी में उसे 18 अगस्त को बैंड-बाजे के साथ लाया जाएगा। रवि के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शिरकत करेंगे। इस समारोह में निमंत्रण देने के लिए ही नाहरी वासी शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे।
विज्ञापन

पहले दिया निमंत्रण, फिर समस्याओं से करवाया रूबरू
गांव नाहरी से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार देर शाम चंडीगढ़ में सीएम आवास पर पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भेंट की। ग्रामीणों ने पहले मुख्यमंत्री को रवि के स्वागत समारोह में गांव में आने न्यौता दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने 18 अगस्त को गांव में होने वाले स्वागत समारोह में शामिल होने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सरपंच सुनील, मुकेश, राकेश, पदम दहिया सहित अन्य ने कहा कि गांव के स्कूल का लेंटर टूटकर गिर रहा है। स्कूल की हालत बदतर है। इमारत भी पूरी तरह कंडम हो चुकी है। इस पर मुख्यमंत्री ने गांव में मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जाने का आश्वासन दिया। गांव में व्याप्त अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से ही शुरू होगी नाहरी से रोहतक बस सेवा
गांव में व्याप्त समस्याओं के बारे में बताते हुए ग्रामीणों ने कहा था कि उनके सामने परिवहन की सबसे बड़ी समस्या है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व अन्य कार्यों के लिए रोहतक जाना होता है। यहां से अनेक विद्यार्थी रोहतक यूनिवर्सिटी, महाविद्यालयों में पढ़ने जाते हैं, लेकिन गांव से रोहतक के लिए सीधी कोई भी बस सेवा नहीं है। रोहतक जाने के लिए उन्हें पहले सोनीपत जाना पड़ता है। इसमें समय व पैसा दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों की मांग पर डीसी ने तुरंत रोडवेज जीएम को सोमवार से नाहरी से रोहतक के लिए बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस बस सेवा का समय भी सोमवार को भी निर्धारित किया जाएगा।

नाहरी पहुंचे उपायुक्त ने ग्रामीणों से की बातचीत, समस्याओं की बनाई सूची
डीसी ललित सिवाच रविवार को गांव नाहरी पहुंचे। उन्होंने रवि को जिले का गौरव बताते हुए उनके पिता राकेश को बधाई दी। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए डीसी ने गांव में व्याप्त समस्याओं की सूची बनाई व गांव में घोषित कुश्ती के इंडोर स्टेडियम बनाने को लेकर जगह की चर्चा की। उन्होंने नाहरी की दोनों ग्राम पंचायतों की समस्याएं सुनी। जिसके बाद गांव के एक प्रतिनिधिमंडल को किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में आकर मिलने की बात कही। इस दौरान नाहरी के पाना सिखान ग्राम पंचायत व नाहरी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि के अलावा तहसीलदार मनोज अहलावत, एक्सईएन अश्विनी फौगाट, एसडीओ अश्विनी कौशिक, बीडीपीओ राजेश टिवाना, सुनील, जिला पार्षद प्रमोद मोदी, पदम सिंह, समुंद्र सिंह, नीरज, महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed