{"_id":"6962a27d7e8e50757c011fb7","slug":"mobile-phone-hacked-by-sending-link-rs-503-lakh-withdrawn-from-account-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147980-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लिंक भेजकर हैक किया मोबाइल फोन, खाते से निकाले 5.03 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लिंक भेजकर हैक किया मोबाइल फोन, खाते से निकाले 5.03 लाख रुपये
Sun, 11 Jan 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गंगाना निवासी अनिल कुमार के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर साइबर ठगों ने मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद इनके एसबीआई खाते से 5.03 लाख रुपये निकाल लिए। अनिल की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
3 जनवरी को अनिल के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप नंबर से लिंक भेजा गया। उस पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके एसबीआई खाता से दो बार हुए ट्रांजेक्शन से कुल 5,03,158 रुपये निकाल लिए गए।
उनका आरोप है कि पहले ट्रांजेक्शन में 2,71,158 रुपये और दूसरे ट्रांजेक्शन में 2,32,000 रुपये की राशि डेबिट की गई। पीड़ित के अनुसार यह रकम ठगों ने फर्जी वेबसाइट और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए खातों में ट्रांसफर की है।
विज्ञापन
अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें अन्य मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप और मैसेज के जरिए एचआईआई जैसे संदेश भी प्राप्त हुए थे जिससे साइबर ठगी की आशंका और गहराई। ठगी का पता चलते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
साइबर थाना प्रभारी बसंत सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत सतर्कता बरतें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर संपर्क करें।