{"_id":"6a9acdf9628375593008de88","slug":"mla-nikhil-madan-participated-in-religious-events-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159965-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक निखिल मदान ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक निखिल मदान ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
Fri, 04 Sep 2026 07:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के दिल्ली रोड पर आयोजित भजन संध्या के दौरान कान्हा को झूला झुलाते विधायक निखिल म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जन्माष्टमी पर विधायक निखिल मदान ने शुक्रवार को शहर के मंदिरों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप बाल गोपाल को झूला झुलाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विधायक मदान ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन और शिक्षाओं को याद करने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण के जीवन से सच्ची भक्ति, करुणा और न्याय के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वासी सौभाग्यशाली हैं कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान दिया।
विधायक ने पत्नी निखिता मदान और माता अनिता मदान के साथ दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित भजन संध्या में भी भाग लिया। इसके अलावा वे शिव मंदिर नरेंद्र नगर, दुर्गा मंदिर कच्चे क्वार्टर, सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण बालाजी मंदिर, भूरे बाबा मंदिर और प्राचीन राम मंदिर सहित कई स्थानों पर पहुंचे। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।