फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA inspected the complaint

Sonipat News: शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षण

Thu, 01 Feb 2024 04:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
MLA inspected the complaint
गन्नौर। हरिनगर कॉलोनी में दूषित पानी निकासी के लिए नगरपालिका की ओर से दबाए जा रहे पाइप की लेवलिंग की शिकायत पर विधायक निर्मल चौधरी ने संज्ञान लिया। विधायक ने नगरपालिका अधिकारियों के साथ गली का निरीक्षण किया और पाइप का लेवल जांच करने के आदेश दिए। साथ ही कड़े शब्दों में कहा कि यदि पाइपों की लेवलिंग में गड़बड़ी मिलती है तो इन्हें उखड़वा कर नए सिरे से लगवाएं। वहीं विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी नाले की सफाई करवाने के आदेश दिए हैं। काॅलोनी के श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर वाली गली में पानी निकासी के लिए नगरपालिका की ओर से पाइप दबवाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि उनकी गली में दबाए गए पाइपों की लेवलिंग ठीक नहीं है। पाइप का लेवल नाले के लेवल से काफी नीचे है, जिससे दूषित पानी फिर से नाली में विपरीत दिशा में बहना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed