{"_id":"68f93ac5fb1aa694150a939f","slug":"mla-announced-construction-of-shed-in-dhanana-village-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144109-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक ने गांव धनाना में की शेड निर्माण की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक ने गांव धनाना में की शेड निर्माण की घोषणा
Thu, 23 Oct 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत के गांव धनाना में हुई नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता ख
गोहाना। विधायक इंदुराज नरवाल ने गांव धनाना स्थित व्यायामशाला एवं शहीद कप्तान सिंह खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए शेड का निर्माण करने की घोषणा की। वह व्यायामशाला में आयोजित द्वितीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
विधायक ने कहा कि युवा नशे के दलदल में फंसकर अपने जीवन को बर्बाद कर रहा है। युवा नशे से बचने के लिए खेलों में भाग लेकर अपना उज्ज्वल भविष्य व कॅरिअर बनाए। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं हैं बल्कि खेलों से हमें अनुशासन, परिश्रम, एकता और नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। गांव के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत केवल उनको सही दिशा देने की है।