{"_id":"6817c7163ab5b358a10e8cd7","slug":"mla-along-with-councilors-and-workers-did-the-cleaning-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136174-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक ने पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक ने पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई की
Mon, 05 May 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के खरखौदा शहर स्थित पुरानी तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ सफाई करते विधायक
खरखौदा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में रविवार को एक नई पहल की गई। हलका विधायक पवन खरखौदा ने खुद झाड़ू उठाकर पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुराने तहसील परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सफाई कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अभियान की शुरुआत है, जो पूरे खरखौदा को बदलने की सोच के साथ जुड़ा है।
विधायक ने साफ किया कि अब स्वच्छता को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी जिन विभागों के पास है, उन्हें अपने कार्य में सुधार लाना होगा। यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। तहसील परिसर की सफाई प्रतीकात्मक शुरुआत है, लेकिन अब नगर के हर कोने को सुथरा बनाने की मुहिम तेज की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वह स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं और आस-पास की सफाई बनाए रखने में सहयोग करें। विधायक की इस पहल को देखकर स्थानीय लोगों ने भी स्वच्छता के लिए सहयोग का संकल्प लिया और सफाई अभियान का शहर के लोग व कई पार्षद भी हिस्सा बने। कार्यक्रम में नगर परिषद कर्मी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।