फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Despite holidays, ITI will open today, students will be able to take admission

मिशन एडमिशन : अवकाश के बावजूद आज भी खुलेगी आईटीआई, दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी

Sat, 20 Jul 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Despite holidays, ITI will open today, students will be able to take admission
सोनीपत। महाविद्यालयों व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शनिवार को भी दाखिला प्रक्रिया जारी रही। विद्यार्थियों ने संस्थानों में पहुंचकर अपने दस्तावेज सत्यापित करवाए और फीस जमा करवाते हुए अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया। महाविद्यालयों व आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की दोपहर बाद तक आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही फिजिकल काउंसिलिंग को लेकर विद्यार्थियों में रुझान नजर आ रहा है। जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से अब तक आवेदन करने से भी वंचित रह गए थे, वह भी महाविद्यालयों में पहुंचकर दाखिला लेने के लिए नए पंजीकरण करवाते हुए अपने दस्तावेज सत्यापित करवा रहे हैं। साथ ही फीस जमा करवाकर अपना दाखिला भी सत्यापित करवा रहे हैं। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि फिजिकल काउंसिलिंग में विद्यार्थी 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं। उसके बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क वहन करना होगा।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया के लिए आज भी खुली रहेगी आईटीआई
आईटीआई में तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। सोनीपत आईटीआई की तीसरी वरीयता सूची में शामिल 246 विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 23 जुलाई तक का समय दिया गया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई प्रबंधन ने रविवार को भी आईटीआई खोलने का निर्णय लिया है, इससे विद्यार्थी आईटीआई में पहुंचकर अपने दस्तावेज सत्यापित करवा सकते हैं और फीस जमा करवाते हुए दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। हालांकि रविवार को अवकाश के चलते आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के अलावा अन्य कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आईटीआई में तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसमें शामिल 246 विद्यार्थियों में से अब तक 93 विद्यार्थी अपना दाखिला सुनिश्चित करवा चुके हैं। सोनीपत आईटीआई में 33 ट्रेड्स की 964 सीटों के लिए अब तक 434 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। शेष 530 सीटों पर दाखिला के लिए प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रविवार को भी आईटीआई खुली रहेगी। इससे दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
- विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed