फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minister Arvind Sharma reached Sonipat on the birth anniversary of Lord Parshuram

Parshuram Jayanti: भगवान परशुराम के आदर्श जीवन से युवा लें प्रेरणा, सोनीपत में बोले मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

Tue, 29 Apr 2025 04:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 04:05 PM IST
सार

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोनीपत में  भगवान परशुराम की जयंती पर एक कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने युवाओं से भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। 

विज्ञापन
Minister Arvind Sharma reached Sonipat on the birth anniversary of Lord Parshuram
सोनीपत में भगवान परशुराम की जयंती पर मंत्री अरविंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोनीपत में  भगवान परशुराम की जयंती पर कहा कि उनका जीवन साहस, युद्ध कौशल, शांति, धैर्य और विवेक का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में न्याय और समानता स्थापित करने की अपील की। डॉ. शर्मा ने गोहाना के परशुराम चौक पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर एक कार्यक्रम में आए हुए थे।  उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और हवन में आहुति डाली।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने पितृ भक्ति, गुरु भक्ति और समाज सुधार के लिए कार्य किया। उन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए धर्म और समता की स्थापना की। उनका लक्ष्य समाज की बुराइयों को दूर कर जरूरतमंदों की भलाई करना था। मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज की भूमिका पर जोर
डॉ. शर्मा ने ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी संगठित होकर समाज को नई दिशा देनी होगी। उन्होंने भगवान परशुराम के मार्ग पर चलकर समाज को प्रगति की ओर ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

पहलगाम आतंकी में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान डॉ. शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह हमला पाकिस्तान के भारत और मानवता विरोधी इरादों को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों का करारा जवाब देगी। 

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता माईराम कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, डॉ. गजराज कौशिक, एसडीएम इसराना आशीष वशिष्ठ, सुभाष शर्मा, श्यामलाल वशिष्ठ, राजकुमार शर्मा, डॉ. कपूर नरवाल, बलराम कौशिक, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, शिवकुमार, भानु प्रकाश शर्मा, राजबीर शर्मा, भूपेंद्र मुद्गिल, प्रवीण खुराना, रीना शर्मा, रामदिया, चांद वशिष्ठ, कुलदीप कौशिक, सुभाष भारद्वाज, जयकिशन शर्मा और जगबीर जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed