{"_id":"27efe31b7b056646793217dd5f7ba60c","slug":"millions-sandalwood-and-liquor-recovered-smugling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों का चंदन और शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों का चंदन और शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 07 Sep 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत की एसआईटी शाखा ने करोड़ों रुपये की चंदन की लकड़ियां बरामद कर चंदन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। खरखौदा के गांव सिसाना में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। इसके साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन
शराब की बोतलें बिना लेबल की थी, जबकि साथ में डुप्लीकेट सील और लेबल भी बरामद किये गये हैं। इस कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि जितेंद्र उर्फ धोला के घर में भारी मात्रा में अवैध शराब और चंदन की लकड़ियां रखी हुई हैं। एसआईटी शाखा प्रभारी विवेक कुंडू के निर्देशानुसार एसआई बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार शाम पुलिस पार्टी ने गांव सिसाना में दबिश दी और आरोपियों को अवैध शराब और चंदन की लकड़ियां सहित काबू किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डुप्लीकेट सील का प्रयोग सस्ती बोतल पर मंहगा लेबल लगाकर बाजार में ऊंचे दामों मे बेचते थे।
आरोपियों को पहले सोनीपत अदालत में पेश किया गया, लेकिन यहां से अदालत के आदेशों पर इन्हें कुरुक्षेत्र अदालत में ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों को लेकर पुलिस कुरुक्षेत्र के लिये रवाना हो चुकी थी। इस मामले में डीएसपी अजीत सिंह ने सेक्टर 7 स्थित एसआईटी थाने में पत्रकारवार्ता को भी संबोधित किया। इस मामले में एसपी अरुण सिंह ने पुलिस पार्टी की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देने की घोषणा भी की है।
क्या-क्या किया बरामद
पुलिस ने 250 लॉग चंदन की लकड़ियां बरामद की है। इन लकड़ियों की कीमत बाजार में लगभग 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की गई है। इसमें 108 पेटी बैगपाइपर, 51 पेटी कन्टेसा, 57 पेटी मैकडॉवेल, 29 पेटी रैंबो, डुप्लीकेट सील और स्टीकर सहित बरामद की गई है।
इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें जितेंद्र उर्फ धोला निवासी सिसाना, शिशपाल निवासी धाराखेडा मोहल्ला कुरूक्षेत्र, नरेश निवासी मोहन नगर कुरूक्षेत्र, नीरज निवासी गांधी नगर कुरूक्षेत्र और उदय निवासी खेदकट जिला देपल नेपाल का रहने वाला है।