फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Meritorious students honored on Ahilya Bai Jayanti

Sonipat News: अहिल्या बाई जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 01 Jun 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored on Ahilya Bai Jayanti
फोटो 10: सोनीपत के गांव नांगल कलां ​स्थित राजकीय स्कूल में देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर विद्
सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नांगल कलां में शनिवार को अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा गहलावत ने अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य तेजवीर ने विधायक को स्कूल की समस्याओं के समाधान के लिए मांगपत्र सौंपा। राजकीय स्कूल में मेधावी छात्रों के सम्मान में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल ने भी सहयोग राशि दी। विधायक ने कहा कि अहिल्या बाई ने केवल पाल समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पिछड़ों के लिए संघर्ष किया। इस कार्य के लिए वह हमेशा याद की जाती रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से लड़कों के साथ लड़कियों को भी उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान सरपंच अनिल, जाखौली मंडल के अध्यक्ष शेखर आंतिल, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, आनंद, जेपी रेवली, संजीत सबौली व अंजलि बजाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed