फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Meenu, a daughter of Rohat, has become a Project Coordinator at HSSPP, Panchkula.

Sonipat News: रोहट की बेटी मीनू बनीं एचएसएसपीपी पंचकूला में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर

Mon, 08 Jun 2026 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jun 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Meenu, a daughter of Rohat, has become a Project Coordinator at HSSPP, Panchkula.
फोटो :: मीनू
सोनीपत। गांव रोहट निवासी कैप्टन चंद्रभान की बेटी मीनू को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी), पंचकूला में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया है। मौलिक शिक्षा निदेशालय हरियाणा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार उन्हें यह जिम्मेदारी प्रतिनियुक्ति आधार पर एक वर्ष के लिए सौंपी गई है।
विज्ञापन

निदेशालय ने 5 जून को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मीनू को परिषद में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति एक वर्ष अथवा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान उन्हें उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

नियुक्ति की सूचना मिलने पर गांव रोहट में हर्ष का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मीनू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवारजनों ने कहा कि मीनू ने अपनी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीजीटी अंग्रेजी के रूप में कार्यरत मीनू की शिक्षा क्षेत्र में सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed