{"_id":"608ee99f8ebc3ebf012b055f","slug":"medical-oxygen-quota-of-257-metric-tons-five-new-plants-to-be-operational-soon-chief-minist-sonipat-news-rtk6069466180","type":"story","status":"publish","title_hn":"257 मीट्रिक टन हुआ प्रदेश का चिकित्सीय ऑक्सीजन कोटा, पांच नए प्लांट जल्द होंगे चालू : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
257 मीट्रिक टन हुआ प्रदेश का चिकित्सीय ऑक्सीजन कोटा, पांच नए प्लांट जल्द होंगे चालू : मनोहर लाल
विज्ञापन
प्रदेश का चिकित्सीय ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाकर 257 मीट्रिक टन कर दिया गया है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत हो गई है। ट्रांसपोर्ट के कारण कुछ परेशानी आ रही है, जिसको जल्द दूर कर दिया जाएगा। एक राउंड में ऑक्सीजन आ गई है और छह टैंकर की दूसरी खेप एयरपोर्ट से जल्द पहुंच जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी। वह रविवार को बीपीएस महिला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठ की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पांच नए ऑक्सीजन प्लांट जल्द चालू किए जाएंगे। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड भी बढ़ाए जाएंगे। ऐसे में अधिकारी सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन का प्रतिदिन ऑडिट करवाएं, ताकि कोरोना मरीज को ऑक्सीजन की कमी न हो। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों और जमाखोरों पर शिकंजा कसना होगा। प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सबसे पहले करनाल, पंचकूला, हिसार, सिरसा और फरीदाबाद में प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए प्लांटों का सामान आया हुआ है। प्रशासन को अन्य सभी व्यवस्थाएं भी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बड़ौली, विधायक निर्मल चौधरी, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, उपायुक्त श्याम लाल पूनिया, पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, सहायक आयुक्त (यूटी) सलोनी शर्मा, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के डीएमएस डॉ. धीरज आदि मौजूद रहे।
मरीजों को ऑक्सीजन दिलाने के लिए सभी अस्पतालों का प्रतिदिन ऑडिट करें
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन का प्रतिदिन ऑडिट करवाया जाए, ताकि कोरोना मरीज को ऑक्सीजन की कमी न हो। उन्होंने कहा कि जिस मरीज का ऑक्सीजन लेवल 95 है और कोरोना संक्रमित है उसे घर पर ही होम आईसोलेट किया जाए। इसके लिए सरकारी तंत्र के अलावा स्वैच्छिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए, ताकि होम आईसोेेलेट मरीजों को उनके घर पर ही आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
अनाप-शनाप दाम पर माल बेचकर अमीर बनने की न सोचें व्यापारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन एवं कंटेनमेंट जोन निर्धारित होने की वजह से खाद्य सामग्रियों के गमन एवं आगमन में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा कोई भी व्यापारी इस दौर में अमीर बनने की न सोचे। वह अनाप-शनाप रेट पर माल को न बेचे। खाद्य आपूर्ति विभाग खाद्य वस्तुओं के रेट निर्धारित कर सभी खाद्य सामग्री दुकानों के सामने रेट लिस्ट लगवाना सुनिश्चित करे, ताकि नागरिकों पर कोरोना की मार के साथ ही खाद्य सामग्री की मार न पड़े।
अस्पताल नहीं कर सकें शोषण, उपचार व एंबुलेंस के रेट की लगवाएं लिस्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक अस्पताल में एंबुलेंसों की रेट लिस्ट लगवाई जाए, ताकि लोगों को भुगतान में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके साथ ही हर अस्पताल में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व सामान्य बेड के रेट लिस्ट की भी सूची निर्धारित करवाकर लगवाएं, जिससे अस्पतालों द्वारा जनता का शोषण न किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार कोई भी सख्त कदम उठाने से परहेज नहीं करेगी। कोरोना से संक्रमित प्रत्येक मरीज की पूरी तरह से निगरानी करके उसका इलाज किया जाएगा। उन्होंने डॉक्टरों से आह्वान किया कि वह मरीजों के साथ मधुर संबंध बनाकर उनके मनोबल को भी उभारें, ताकि मानसिक तौर से मरीज अपने आपको लाचार महसूस न करें।