फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Matangini Hazra did not fall even after bullets

Sonipat News: मातंगिनी हाजरा ने गोलियां लगने के बाद तिरंगा नहीं गिरने दिया

Sun, 20 Oct 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Matangini Hazra did not fall even after bullets
सोनीपत के गोहाना में चोपड़ा कॉलोनी में स्वतंत्रता सेनानी मातंगिनी हाजरा व निर्मला देशपांडे की ज
गोहाना। चोपड़ा कॉलोनी में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी मातंगिनी हाजरा व भूदान आंदोलन की सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मातंगिनी हाजरा ने गोलियां लगने के बाद भी तिरंगा झंडा नीचे नहीं गिरने दिया था। मातंगिनी हाजरा का जन्म 1869 में पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के गांव होगला में हुआ था। उन्होंने नारीशक्ति की परंपरा को आगे बढ़ाने और देश को आजाद करने में सारा जीवन लगा दिया। 29 सितंबर 1942 को ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें गोलियां मार दीं। खेमचंद प्रजापति ने कहा कि निर्मला देशपांडे एक ऐसी प्रसिद्ध कार्यकर्ता थीं जिन्होंने भारतीय राजनीति और सक्रियता के इतिहास में अविस्मरणीय छाप छोड़ी। कार्यक्रम में विजेंद्र शर्मा, राजदेव आर्य, संदीप, सुनीता, प्रभु दयाल, रजवंती कृष्णा, देवेंद्र, सुभाष, ललिता, विक्रांत और शैली उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed