फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mantri miting

भाजपा नेता का मंत्री के सामने फूटा गुस्सा, डिपो पर खराब गेहूं सप्लाई कर गरीबों को बांटा जा रहा

Sun, 07 Jul 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
mantri miting
जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री कृष्णलाल पंवार को गेहूं दिखाते भाजपा - फोटो : Sonipat
सोनीपत। भाजपा के नेताओं तक को समस्याओं के समाधान के लिए जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का सहारा लेकर मंत्री कृष्णलाल पंवार के सामने मामला उठाना पड़ रहा है। यहां शुक्रवार को बैठक में ऐसा ही कुछ हुआ, जहां भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रविंद्र दिलावर ने अफसरों के खेल का खुलासा किया। गोदाम से डिपो पर अफसर खराब गेहूं पहुंचा रहे हैं और वह खराब गेहूं गरीबों को बांटा जा रहा है। वह खराब गेहूं लेकर ही भाजपा नेता ने मंत्री को दिखाया। जिसपर मंत्री भी अफसरों पर नाराज दिखे और डीसी को कमेटी बनाकर गोदामों की जांच के आदेश दिए। जिस गोदाम में खराब गेहूं मिलता है, उसपर सील लगाकर अफसर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में हुई। जहां परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार व सीएम मीडिया सलाहकार राजीव जैन के अलावा डीसी डॉ. अंशज सिंह, एसपी प्रतीक्षा गोदारा, एडीसी जयबीर आर्य रहे। इस बैठक में 15 शिकायतों को रखा गया, जिनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। वहां मंत्री कृष्णलाल पंवार के सामने अवैध कब्जों व ग्राम पंचायत में घपलों की शिकायत सबसे ज्यादा रही तो नहरी पानी की शिकायत भी काफी रही। जिनमें जांच के आदेश दिए गए हैं और समस्या का समाधान जल्द ही कराने का आश्वासन दिया है। वहां उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व कष्ट निवारण समिति के सदस्य रविंद्र दिलावर ने मंत्री कृष्णलाल पंवार के सामने गेहूं रख दिया। रविंद्र दिलावर ने मंत्री को बताया कि यह गेहूं गोदाम से डिपो पर भेजा जा रहा है और इसे गरीबों को बांटा जा रहा है। वह गेहूं खराब होने के साथ ही उसमें गंदगी भरी पड़ी थी। इस तरह के हालात देखकर मंत्री ने डीसी डॉ. अंशज सिंह को मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहां मीटिंग के बाद मंत्री ने लगभग 200 अन्य शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए।
विज्ञापन

भाजपा नेता को ठेकेदार ने रुपयों का लालच भी दिया
भाजपा नेता रविंद्र दिलावर ने मंत्री से कहा कि सरकार भले ही भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने में लगी हुई है और उसमें काफी कामयाबी मिली है। लेकिन अफसर व ठेकेदार अभी भ्रष्टाचार फैलाने में लगे हुए हैं। रविंद्र दिलावर ने मंत्री को बताया कि जब उन्होंने डिपो पर सप्लाई होने वाले गेहूं को एकत्र कर लिया और इसकी शिकायत करने की बात कही तो उनपर दबाव बनाया गया। इसके अलावा उनको ठेकेदार ने रुपयों का लालच भी दिया। इस तरह से गरीबों के निवाले को लेकर भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसकी जांच कराकर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्ल्कि हेल्थ के क्वार्टर रिश्तेदारों को दिए, बिजली चोरी का आरोप
पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी श्यामचंद ने मंत्री के सामने कहा कि ओल्ड वाटर वर्क्स कामी रोड में कुछ स्टाफ क्वार्टर एक करोड़ रुपये खर्च करके बनाए गए। उनको स्टाफ के कर्मियों ने अपने नाम अलॉट कराकर रिश्तेदारों को दे दिया है, जिससे सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इसके अलावा आरोप लगाया गया कि वहां कई क्वार्टर में चोरी से बिजली चलाई जा रही है। मंत्री ने एक्सईएन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
कासंडी, पबनेरा और बड़ौली में घपले का आरोप
कासंडी के नरेंद्र सिंह ने गांव में विकास कार्यों में घपले का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि पंचायत को भारी नुकसान पहुंचाया गया है, लेकिन उसमें कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि इसमें अभी जांच चल रही है और इसकी जल्द ही रिपोर्ट दी जाएगी। पबनेरा गांव के रामकुमार ने पंचायत में पूर्व सरपंच के समय में 67 लाख 28 हजार रुपये की गड़बड़ का आरोप लगाया। इसमें मंत्री ने एक्सईएन को फटकार लगाई और इसमें जल्द ही कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके अलावा बड़ौली के श्रीनिवास ने गांव के तालाब में अवैध कब्जे के लिए गिरवाई गई मिट्टी को उठवाने की कार्रवाई नहीं होने की बात कही है। जिसको जल्द से जल्द उठवाने की मांग की गई। इसके अलावा गांव में वाटर कूलर घोटाले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया। जिसमें मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अफसरों को फटकार, सड़क सही जगह बनाने के आदेश
खुर्रमपुर गांव के फकीरा चौहान ने शिकायत रखी कि गांव की मौजूदा सड़क है, वह अपनी सही जगह पर नहीं है और वह उनकी निजी जमीन में बनाई गई है। इस पर तहसीलदार, बीडीपीओ व पीडब्लूडी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में सड़क गलत जगह मिलने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही सड़क को जल्द से जल्द सही जगह बनाने के निर्देश दिए गए।

पलड़ा में अवैध खनन, एफआईआर के आदेश
पलड़ा की संतोष, ओमी, बिरनो ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। मंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को खनन बंद कराने के आदेश दिए। इसके साथ ही आदेश दिया कि खनन करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed