{"_id":"64e50b67ee349bf4c5008c74","slug":"manish-rai-arrested-for-spreading-hysteria-by-giving-provocative-speech-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4899-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भड़काऊ भाषण देकर उन्माद फैलाने के आरोप में मनीष राई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भड़काऊ भाषण देकर उन्माद फैलाने के आरोप में मनीष राई गिरफ्तार
Wed, 23 Aug 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो :25: खान कॉलोनी में मंदिर के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करते हिंदू संगठनों के सदस्य। संवाद
सोनीपत। नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद से सतर्कता बरत रही पुलिस ने सोनीपत के वेस्ट जोन में धारा 144 लगा दी थी। इसके चलते बहालगढ़ रोड स्थित खान (खदान) कॉलोनी के मंदिर में हिंदू संगठनों के पांच-पांच सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू संगठनों ने पहले ही हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी।
उधर, पुलिस ने भड़काऊ भाषण देकर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में हिंदू राष्ट्र स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन मनीष राई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। पश्चिमी जोन की पुलिस उपायुक्त डॉ. अंशु सिंगला ने रविवार शाम को आदेश जारी करते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी थी। पुलिस का कहना था कि सोशल मीडिया पर मिले कुछ इनपुट के चलते ऐसा निर्णय लिया गया है। इससे पहले 8 अगस्त को हिंदू संगठनों ने कच्चे क्वार्टर बाजार में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। उसी दिन घोषणा की थी कि 22 अगस्त को खान कॉलोनी में करेंगे। हिंदू राष्ट्र स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन और अन्य संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा था।
जिले में धारा 144 लागू होने के चलते उसके उल्लंघन से बचने के लिए हिंदू संगठनों के पांच-पांच सदस्यों ने मंदिर में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मंदिर के बाहर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने हिंदू राष्ट्र स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन मनीष राई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन थाना के एसआई राकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह सुभाष चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला था। जिसमें मनीष राई खान कॉलोनी में हनुमान चालीसा का पाठ करने और अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आह्वान कर रहा था। वह कह रहा था कि हिंदू संगठनों के सदस्य जिलेभर से पहुंचेंगे। खान कॉलोनी में विशेष समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है। दूसरे समुदाय के लोगों की संख्या कम है। प्रदेश में पहले ही समुदायों में सांप्रदायिक दंगों को लेकर हिंसात्मक घटना हो चुकी है। ऐसे में मनीष राई के वीडियो में जो भाषण दिया गया है उससे धार्मिक दंगे भड़कने के आसार बन सकते हैं। इस पर मनीष राई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वह फिलहाल आरके कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।