{"_id":"623b4e5ea61fc400da78b598","slug":"maninderjit-singh-bitta-calls-the-kashmir-files-film-incomplete","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनिंदरजीत सिंह बिट्टा बोले: द कश्मीर फाइल्स फिल्म अधूरी, राजनीतिक गलतियों को नहीं दिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा बोले: द कश्मीर फाइल्स फिल्म अधूरी, राजनीतिक गलतियों को नहीं दिखाया
Wed, 23 Mar 2022 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:14 PM IST
सार
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि जवान व कश्मीरी पंडित 70 सालों से राजनीतिज्ञों की गलतियों की खामियाजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म में सच तो दिखाया गया है, लेकिन इसे अधूरा छोड़ा गया है। फिल्म में वह गलतियां नहीं दिखाई गई हैं, जो तत्कालीन सरकारों ने की थी। कश्मीर में कश्मीरी पंडित व सेना के जवानों ने राजनीतिज्ञों की गलतियों का खामियाजा भुगता है।
विज्ञापन
वह बुधवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव राजपुर में आयोजित शहीदी दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शहीदों की याद में 1100 पौधे लगाकर ऑक्सीजन बाग स्थापित किया गया। मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से कश्मीरी पंडितों पर जुल्म कर उन्हें अपने घर छोड़ने पर मजबूर किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस चाहती तो भगत सिंह का गांव भारत में होता, महात्मा गांधी चाहते तो टल सकती थी फांसी
विज्ञापन
लेकिन इस फिल्म को अधूरा छोड़ा गया है। इसमें उन खामियों को भी उजागर किया जाना चाहिए था, जो राजनीतिज्ञों ने 70 साल तक की। इन खामियों का खामियाजा आज तक कश्मीर में तैनात सेना के जवान भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में पॉलिटिकल टेररिज्म (राजनीतिक आतंकवाद) नहीं दिखाया गया। जबकि यह हकीकत देशवासियों के सामने लाई जानी चाहिए थी। इस दौरान आईपीएस अधिकारी संजय कुमार के साथ ट्री मैन देवेंद्र सूरा भी मौजूद रहे।