फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Died in Accident in Sonipat

Sonipat: ड्यूटी पर जा रहे स्कूटी सवार गार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, टायर से कुचला, पीजीआई में मौत

Thu, 24 Aug 2023 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:14 AM IST
सार

खरखौदा की गुरुकुल वाली गली निवासी कश्मीर ने पुलिस को बताया कि उनके पिता मेहताब सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में गार्ड की नौकरी करते थे। वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे। जब वह खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर पाई माइनर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Man Died in Accident in Sonipat
Accident

विस्तार

खरखौदा शहर में दिल्ली मार्ग पर पाई माइनर के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार गार्ड की मौत हो गई। गार्ड सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे और ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। खरखौदा पुलिस ने गार्ड के बेटे के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौकरी दिलाने के नाम पर खेल: चंडीगढ़ PGI में पैसे लेकर बांट रहे जॉब, आठ महीने में तीन शिकायतें
विज्ञापन


खरखौदा की गुरुकुल वाली गली निवासी कश्मीर ने पुलिस को बताया कि उनके पिता मेहताब सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में गार्ड की नौकरी करते थे। वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे। जब वह खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर पाई माइनर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद ट्रक ने उन्हें रौंद दिया जिससे उनके पिता के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने राहगीरों की मदद से अपने पिता को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया था। वहां पर उपचार के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। कश्मीर ने ट्रक चालक पर लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ खरखौदा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश को लेकर कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed