फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of cheating by taking money on pretext of getting job in Chandigarh PGI

नौकरी दिलाने के नाम पर खेल: चंडीगढ़ PGI में पैसे लेकर बांट रहे जॉब, आठ महीने में तीन शिकायतें

Thu, 24 Aug 2023 08:33 AM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 08:33 AM IST
सार

पीजीआई में जनवरी 2023 में भी नौकरी लगवाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। उस दौरान अनुबंध पर तैनात एक वार्ड सर्वेंट ने नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए थे। इसका संज्ञान लेकर पीजीआई कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने साक्ष्यों के साथ मामले की शिकायत गृह मंत्रालय और विजिलेंस को की थी।

विज्ञापन
Case of cheating by taking money on pretext of getting job in Chandigarh PGI
pgi chandigarh

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई में आठ महीने में पैसे लेकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने का तीसरा मामला सामने आया है। पहले की दोनों घटनाओं की तरह इस बार भी पीड़ित ने संस्थान में कार्यरत एक कर्मचारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। इस बार ठग ने 40 हजार रुपये में सौदा किया था। इसमें से 20 हजार रुपये पीड़ित ने उसे दे दिए थे लेकिन 8 महीने गुजरने के बाद भी नौकरी न लगने पर पैसे वापस कराने का अनुरोध किया। वहीं पीजीआई प्रशासन का कहना है कि पैसे देकर काम कराने की मनाही होने के बावजूद लोग ऐसी गलती कर रहे हैं।

विज्ञापन


पीजीआई को 16 अगस्त को दी गई शिकायत में पीड़ित अनमोल ने सेनेटरी अटेंडेंट लगवाने के लिए पीजीआई में इसी पद पर तैनात एक कर्मचारी पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। पूर्व के दोनों मामलों में पीड़ित को आरोपी की ओर से धमकाने की शिकायत भी की जा चुकी है। मामला पुलिस चौकी में भी गया था लेकिन कार्रवाई के बजाय सुलह कराकर कानूनी प्रक्रिया समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चंडीगढ़ के निखिल आनंद भी रहे चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग टीम का हिस्सा, पिता बोले- बहुत बड़ी कामयाबी
विज्ञापन
विज्ञापन


6 महीने की नौकरी, वेतन एक बार भी नहीं
इससे पहले जुलाई में हिमांशु नामक एक व्यक्ति ने पीजीआई प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। उसने पीजीआई से की लिखित शिकायत में बताया था कि संस्थान में हॉस्पिटल अटेंडेंट के पद पर तैनात एक व्यक्ति ने छह महीने पहले कहा था कि वह उसकी नौकरी पीजीआई में लगवा देगा। इसके एवज में उसने 1.20 लाख रुपये लिए थे। 

इसके बाद उसने उसे एक सिक्योरिटी कंपनी में तैनाती बताकर नौकरी पर आने को कह दिया। उसका ओएम सिक्योरिटी का कार्ड भी बनवाया गया। यही नहीं, पीजीआई स्थित एसबीआई शाखा में उसका खाता तक खुलवा दिया गया है। पैसे लेने वाले ने बोला था कि इसी खाते में वेतन आएगा, लेकिन छह महीने में एक बार भी खाते में वेतन नहीं आया। हिमांशु का कहना है कि उसे छह महीने से लगातार परेशान किया जा रहा है, इसलिए लिखित शिकायत कर पैसे और नौकरी दिलाने का अनुरोध किया है।


एक लाख 70 हजार गंवाए
पीजीआई में जनवरी 2023 में भी नौकरी लगवाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। उस दौरान अनुबंध पर तैनात एक वार्ड सर्वेंट ने नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए थे। इसका संज्ञान लेकर पीजीआई कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने साक्ष्यों के साथ मामले की शिकायत गृह मंत्रालय और विजिलेंस को की थी। उस दौरान मामले की जांच के लिए पीजीआई प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया था, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।

पूर्व के दो मामलों में कमेटी जांच कर रही है। समस्या यह आ रही है कि जिस नाम से शिकायत की गई है, उस नाम का कर्मचारी संस्थान में नहीं मिल रहा। इससे जांच प्रभावित हो रही है। ऐसे मामलों से बचाव के लिए ही संस्थान में हर जगह सूचना लगाई गई है कि किसी भी काम के लिए किसी को पैसे न दें। - कुमार गौरव, डीडीए व प्रवक्ता पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed