ये कैसा गुस्सा: पत्नी ने समय पर नहीं बनाया खाना, नाराज युवक फंदे पर झूला, कुछ समय पहले ही हुआ था निकाह
पत्नी ने समय पर खाना नहीं बनाने पर फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले युवक का एक माह 13 दिन पहले निकाह हुआ था। पत्नी को कमरे में बंद कर बरामदे में फंदे पर झूल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव सेवली में किराये पर रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: Bhiwani Murder: घर में सो रहे पूर्व छात्र नेता की तेजधार हथियार से हत्या, सिर पर किया गया वार
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के बाग एरिया का अहताशाम (21) गांव सेवली में किराये पर रहता था। उसका एक माह 13 दिन पहले निकाह हुआ था। निकाह के बाद वह पत्नी फरहा के साथ गांव सेवली में किराये के कमरे में रहने लगा था। वह राई की एक कंपनी में काम करता था। बुधवार दोपहर में वह लंच के लिए घर पर आया था। उसके परिजन मोहम्मद असलम ने बताया कि अहताशाम ने अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा। वह उस समय कपड़ा धुल रही थी, जिसकी वजह से खाना बनाने में देरी हो गई।
इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। उसने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर बाहर बरामदे में फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और पुलिस को अवगत करवाया। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। राई थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।