{"_id":"6aada15bcace8b089e0ff1df","slug":"male-and-female-instructors-accused-of-brutally-beating-a-student-sonipat-news-c-196-1-nnl1010-145484-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला व पुरुष अनुदेशक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला व पुरुष अनुदेशक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड स्थित राजकीय आईटीआई में डीएमसी ट्रेड की एक महिला अनुदेशक पर विद्यार्थी से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। डीएमसी ट्रेड के सेकेंड ईयर के छात्र अरुण का कहना है कि कक्षा में पढ़ाई के दौरान उन्हें टोकने पर इंस्ट्रक्टर नाराज हो गईं और उन्होंने उसे पूरी कक्षा के सामने ही पीटना शुरू कर दिया।
यही नहीं बल्कि महिला अनुदेशक ने छात्र को जूती व टिफिन से भी पीटा। इससे भी महिला अनुदेशक का मन नहीं भरा तो वह उसे अनुदेशक रवि सैनी के पास ले गई। छात्र का आरोप है कि रवि सैनी ने बंद कमरे में उसे थप्पड़ मारे, गाली-गलौज भी की। छात्र का कहना है कि रवि सैनी ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। वहीं, जब आईटीआई के अधिकारियों से शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपने खिलाफ की गई कंप्लेंट पर महिला अनुदेशक का कहना था कि सबसे शिकायत करके देख ली, लेकिन मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
अरुण ने बताया कि 14 सितंबर को महिला अनुदेशक कक्षा में पढ़ाने आई थीं। उन्होंने छात्रों से रॉड वाला चैप्टर निकालने को कहा तो इस पर अरुण ने हाथ उठाकर कहा कि यह चैप्टर पहले भी पढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन
अरुण का कहना है कि इतना सुनते ही महिला अनुदेशक नाराज हो गईं और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छात्र ने पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए अनुदेशक से माफी भी मांगी। इसके बावजूद भी आईटीआई से उसका नाम कटवाने और डिप्लोमा न करने देने जैसी बातें कही गईं। फिर मैडम अनुदेशक रवि सैनी के पास ले गई। यहां दोनों ने उस पर कक्षा में रिकॉर्डिंग करने का आरोप लगाया।
बॉक्स:
उक्त मामले में अनुदेशक रवि सैनी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि उसने अरुण को हाथ तक नहीं लगाया और न ही अरुण उनकी ट्रेड का छात्र है।
वर्जन:
छात्र अरुण की ओर से लिखित शिकायत मिली है। मामला वाकई गंभीर है और शिक्षक का अपने छात्र के प्रति ऐसा व्यवहार सरासर गलत है। एक कमेटी बनाई गई है, जो मामले की जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर जरूरी होगा तो मामले को मुख्यालय में भी प्रेषित किया जा सकता है।
विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, नारनौल।