फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Made farmers aware about natural farming

सोनीपत: किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति किया जागरूक

Thu, 16 Feb 2023 07:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 Feb 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Made farmers aware about natural farming
खरखौदा। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए गांव कंवाली में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान केंद्र के वरिेष्ठ समन्वयक डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर आधारित होती है और जहर मुक्त खेती करना वर्तमान समय की मांग है। सभी किसान प्राकृतिक खेती करके अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती करने से किसानों के साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी फायदा मिलेगा। कीट विशेषज्ञ डॉ. दिलबाग सिंह ने बताया कि आधुनिक कृषि के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर मृदा स्वास्थ्य व पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले बीज व दवाई को किस तरह प्रयोग करना है के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. जितेंद्र बामल ने कृषि वानिकी के प्राकृतिक खेती में योगदान के बारे में बताया। कृषि अधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह दहिया ने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए अनेक योजनाओं से अवगत कराया। शिविर में 150 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले तीन किसानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विभाग से दीपक दहिया, प्रगतिशील किसान यशपाल दहिया, रवि, मनोज दहिया, जितेंद्र, बिजेंद्र दहिया, रणबीर दहिया, भूप सिंह रोहट, सितेंद्र दहिया, देवेंद्र दहिया व संदीप दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed