फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot from taxi driver

टैक्सी चालक पर सरिया से हमला कर कार, मोबाइल व एटीएम कार्ड लूटा

Thu, 24 Oct 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
loot from taxi driver
राई (सोनीपत)। मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे एक टैक्सी चालक युवक पर सरिया से हमला कर चार हमलावर उसकी कार, मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य सामान लूट ले गए। बदमाशों ने स्कूल के गेट के पास वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत राई थाना की राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घायल टैक्सी चालक को निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। मूलरूप से रेवाड़ी के पुरखोत्तमपुर निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल एमएनएसएस, राई के क्वार्टर में अपने पिता नरेश के साथ रहता था। उसने बताया कि उसका पिता नरेश स्कूल की मैस में सहायक के पद पर नियुक्त है। वह अपनी वैगन आर कार को लेकर दिल्ली से लौट रहा था। जब वह स्कूल से आगे गया तो इसी दौरान चार युवकों ने लिफ्ट लेने के बहाने से उसकी कार को रुकवा लिया। वह उससे बातचीत करने लगे। इसी दौरान उन्होंने अचानक उस पर सरिया से हमला कर दिया। उन्होंने उसके सिर, कमर व हाथों पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में वह उसकी कार को छीनकर सेवली गांव की तरफ भाग गए। उसकी कार के अंदर ही उसका मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आरसी व अन्य जरूरी कागजात भी थे। हमले में घायल होने के चलते वह उन्हें नहीं पकड़ सका। जिस पर राहगीरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। व्यक्ति के बयान के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे
राई खेलकूद स्कूल के गेट पास टैक्सी चालक पर सरिया से हमला कर उसकी कार, एटीएम कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान लूटने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द उनका पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed