फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, car, poltry farm honour, taxi driver

पोल्ट्री फार्म संचालक व टैक्सी चालक से कार लूट ले गए बदमाश

Tue, 02 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
loot, car, poltry farm honour, taxi driver
सोनीपत। बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर पोल्ट्री फार्म संचालक और टैक्सी चालक की कार लूट ली। गांव फाजिलपुर के पास पोल्टी फार्म संचालक की कार को पिस्तौल दिखाकर लूट लिया। वहीं दिल्ली से टैक्सी किराए पर लेकर आने बाद बदमाशों ने गांव रहमाना के पास चालक से कार छीन ली और फरार हो गए। सदर सोनीपत व मोहाना थाना पुलिस ने लूट के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पानीपत के गांव देहरा निवासी सुजीत कुमार ने पुलिस का बताया कि वह कुमासपुर के पास व्हाइट लिली रेजीडेंसी में रहता है। उनका यहां पर पोल्ट्री फार्म है, जहां वह अंडों का कारोबार करते हैं। रविवार देर शाम वह अपने फार्म से घर लौट रहे थे। रास्ते में फाजिलपुर के पास सेक्टर-3 मोड़ पर वह लघुशंका के लिए रुक गए। इसी दौरान पैदल घूम रहे तीन युवक उसके पास आए। उनमें से एक ने पिस्तौल अड़ाकर कार की चाबी व कीमती सामान देने को कहा। सुजीत ने उसको पिस्तौल पकड़कर नीचे गिरा दिया। इसी दौरान उसके दूसरे साथी ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ाकर साथी को छुड़वा लिया। उन्होंने सुजीत से हाथापाई कर कार की चाबी, मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम और 7000 रुपये थे। उसके बाद वह उसकी कार लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली के कार किराए पर लेकर आने के बाद लूटी
दिल्ली के रोहिणी स्थित माधव कुंज के रहने वाले मनोज कुमार ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी रिट्ज कार को उबर कंपनी में टैक्सी में चलाता है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह गुरुग्राम में इफ्को चौक पर टैक्सी लेकर खड़ा था। वहां से दो युवकों ने कार को सोनीपत लेकर चलने को कहा। वह सोनीपत का रास्ता नहीं जानता था। उनके बताए अनुसार वह कार को चलाता रहा। वह कार को दिल्ली से होकर नहरों के बीच से आ रहे रास्ते पर लेकर आए। रात करीब साढ़े 11 बजे कार को रहमाना से कैलाना रोड पर लेकर चलने को कहा। वहां पर गन्ने के खेतों के पास उन्होंने मनोज को रोककर उससे गाड़ी, कागजात और मोबाइल छीन लिया। युवक उसे वहीं उतारकर भाग गए। मनोज ने बताया कि एक राहगीर के मोबाइल से उसने घर पर सूचना दी। जिसके बाद भाई जितेंद्र मौके पर पहुंचा और पुलिस को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed